{"_id":"653660d493240b0130041a24","slug":"ind-vs-eng-should-mohammed-shami-be-dropped-after-hardik-pandya-return-aakash-chopra-advice-world-cup-2023-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: क्या हार्दिक पांड्या की वापसी के बाद मोहम्मद शमी को करना चाहिए बाहर? पूर्व ओपनर ने दी यह सलाह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: क्या हार्दिक पांड्या की वापसी के बाद मोहम्मद शमी को करना चाहिए बाहर? पूर्व ओपनर ने दी यह सलाह
Mon, 23 Oct 2023 05:32 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 23 Oct 2023 05:32 PM IST
सार
हार्दिक पांड्या 29 अक्तूबर को इंग्लैंड के खिलाफ लखनऊ में होने वाले मैच से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे। हार्दिक के आने के बाद टीम में बदलाव तय है। अब देखना है कि मोहम्मद शमी पांच विकेट लेने के बावजूद अगले मैच में खेल पाते हैं या नहीं।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खतरनाक गेंदबाजी की। उन्होंने धर्मशाला में रविवार (22 अक्तूबर) को पांच विकेट चटकाए। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद भारतीय टीम को अपने संयोजन में बदलाव करना पड़ा। एक विशेषज्ञ बल्लेबाज और गेंदबाज को टीम में लाया। ऐसे में शार्दुल ठाकुर को बाहर बैठना पड़ा। हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव और शार्दुल की जगह मोहम्मद शमी टीम में आए।
हार्दिक पांड्या 29 अक्तूबर को इंग्लैंड के खिलाफ लखनऊ में होने वाले मैच से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे। हार्दिक के आने के बाद टीम में बदलाव तय है। अब देखना है कि मोहम्मद शमी पांच विकेट लेने के बावजूद अगले मैच में खेल पाते हैं या नहीं। अगर शमी खेलते हैं तो शार्दुल को बाहर ही बैठना पड़ सकता है। शार्दुल बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। देखना है कि टीम प्रबंधन क्या फैसला लेता है, लेकिन उससे पहले भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने अपनी सलाह दे दी है।
आकाश ने क्या कहा?
आकाश चोपड़ा न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में मोहम्मद शमी के प्रदर्शन से रोमांचित हैं। उन्होंने कहा, "पहले दिन से ही कह रहा हूं कि शमी को प्लेइंग इलेवन में होना चाहिए। हार्दिक पंड्या के घायल होने से मोहम्मद शमी को लाना पड़ा। यह टूर्नामेंट में शमी का पहला मैच था और उन्होंने पांच विकेट लिए। शमी ने वही किया जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में किया था। शमी के मोहाली और धर्मशाला के आंकड़े काफी समान हैं। उनकी सटीकता अद्भुत है। कलाई की स्थिति अच्छी है।"
विज्ञापन
मोहम्मद शमी ने 22 सितंबर को मोहाली में पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी तरह का प्रदर्शन किया था। इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने पांच विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया को 276 रन पर समेटकर उसकी अच्छी शुरुआत को रोक दिया था।
मैच में क्या हुआ?
इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 273 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 130 रन डेरिल मिचेल ने बनाए। रचिन रवींद्र ने 75 और ग्लेन फिलिप्स ने 23 रन का योगदान दिया। इन तीनों के अलावा सिर्फ विल यंग (17 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू सके। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने पांच और कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिला।
भारत के लिए विराट कोहली ने 95 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा ने 46 और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 39 रन बनाए। श्रेयस ने 33, राहुल ने 27 और गिल ने 26 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट लिए। वहीं, बोल्ट-हेनरी और सैंटनर को एक-एक विकेट मिला।