फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: rohit sharma speaks on his retirement after india vs england test series

IND vs ENG: 'मैं सुबह उठूंगा', रोहित कब लेंगे संन्यास? इंग्लैंड को मात देने के बाद कप्तान ने कही बड़ी बात

Sat, 09 Mar 2024 05:29 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 09 Mar 2024 05:29 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में हिटमैन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस सीरीज के पांच मैचों की नौ पारियों में 400 रन बनाए। आखिरी टेस्ट की पहली पारी में रोहित ने दूसरे दिन शतक लगाया। इस सीरीज में भारतीय दिग्गज का उच्चतम स्कोर 131 रन रहा। 

विज्ञापन
IND vs ENG: rohit sharma speaks on his retirement after india vs england test series
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज टीम इंडिया की जीत के साथ समाप्त हो गई। भारत ने इस सीरीज में इंग्लिश टीम को 4-1 से मात देकर बैजबॉल की धज्जियां उड़ा दीं। आखिरी मुकाबले में भारत ने पारी और 64 रन से इंग्लिश टीम को लगातार चौथी शिकस्त दी। इसके बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने संन्यास पर बात की। 
विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में हिटमैन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस सीरीज के पांच मैचों की नौ पारियों में 400 रन बनाए। आखिरी टेस्ट की पहली पारी में रोहित ने दूसरे दिन शतक लगाया। इस सीरीज में भारतीय दिग्गज का उच्चतम स्कोर 131 रन रहा। 
विज्ञापन


कब संन्यास लेंगे रोहित शर्मा?
मैच के बाद 36 वर्षीय बल्लेबाज ने अपने संन्यास को लेकर बात की। उन्होंने कहा, "एक दिन मैं उठूंगा और महसूस करूंगा कि अब मैं ज्यादा अच्छा नहीं हूं तो क्रिकेट से सीधे दूर हो जाउंगा और संन्यास ले लूंगा, लेकिन पिछले 2-3 साल से मैं अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ खेल रहा हूं।" इससे साफ है कि अभी उनका संन्यास का कोई इरादा नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


द्रविड़ ने दिया हिटमैन को जीत का श्रेय
रोहित शर्मा के नेतृ्त्व में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी। भारतीय टीम के मौजूदा मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कप्तान की तारीफ की। हिटमैन को जीत का श्रेय देते हुए कप्तान ने कहा, इसका श्रेय पूरी तरह रोहित को जाता है जिन्होंने पहले टेस्ट में मिली हार के बाद ड्रेसिंग रूम के माहौल को पूरी तरह से शांत रखा। 


सीरीज जीतने के बाद पूर्व कप्तान ने रोहित की बल्लेबाजी पर भी बात की। उन्होंने आगे कहा, रोहित को बल्लेबाजी करते हुए देखना सुखद है। मैंने उन्हें मध्यक्रम से लेकर बतौर ओपनर भी बल्लेबाजी करते हुए देखा है और उनकी यात्रा काफी शानदार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed