फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Rohit sharma expressed concerns over Jasprit Bumrah Mohammed Shami workload in IPL 2025

IND vs ENG: 'मुझे बुमराह-शमी की फिक्र है', IPL के बीच रोहित ने जताई गेंदबाजों के वर्कलोड पर चिंता, कही ये बात

Thu, 17 Apr 2025 04:05 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 17 Apr 2025 04:05 PM IST
सार

भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की फिटनेस को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि इन दोनों का फिट होना भारतीय टीम के लिए लाभकारी होगा।

विज्ञापन
IND vs ENG: Rohit sharma expressed concerns over Jasprit Bumrah Mohammed Shami workload in IPL 2025
बुमराह-गंभीर-रोहित - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2025 की समाप्ति के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। जून में दोनों टीमें पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेंगी। इसके बाद भारतीय टीम बांग्लादेश का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमें तीन टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगी। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों के वर्कलोड पर कप्तान रोहित शर्मा ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि हमें कुछ खिलाड़ी आईपीएल के बाद पूरी तरह से फिट चाहिए। ये सबसे मुश्किल काम है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IPL 2025: एयरपोर्ट पर धोनी ने दिखाई दरियादिली, व्हीलचेयर पर बैठी प्रशंसक के साथ ली सेल्फी; देखें वीडियो
विज्ञापन

रोहित ने जताई गेंदबाजों की फिटनेस पर चिंता
बियॉन्ड23 क्रिकेट पॉडकास्ट पर बोलते हुए रोहित ने आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस को मैनेज करने के महत्व पर बात की। रोहित ने आईपीएल के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए कहा- हमें इनमें से कुछ खिलाड़ियों को 100 प्रतिशत फिट रखना होगा। हमें बस यह सुनिश्चित करना है कि वह आईपीएल से वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करें। यह सबसे चुनौतीपूर्ण है, मुझे पता है कि यह केवल चार ओवर का है, लेकिन आप आज खेलते हैं, आप कल यात्रा करते हैं, और फिर आप फिर से खेलते हैं। यह सबसे कठिन हिस्सा है, क्योंकि आप पूरे देश में यात्रा कर रहे हैं और इतने सारे मैच खेल रहे हैं।

बुमराह और शमी पर भी की बात
इस दौरान भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की फिटनेस को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि इन दोनों का फिट होना भारतीय टीम के लिए लाभकारी होगा। हिटमैन ने कहा- मुझे उम्मीद है कि ये दोनों खिलाड़ी और बाकी खिलाड़ी बिना किसी चिंता के आईपीएल खत्म करेंगे। अगर हमारे पास इंग्लैंड जाने के लिए पूरी तरह से फिट टीम है, तो हम वहां शानदार सीरीज खेलेंगे।
विज्ञापन

जून में इंग्लैंड दौरे पर जाएगी भारतीय टीम
भारतीय टीम जून में इंग्लैंड का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमें पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगी। सीरीज की शुरुआत 20 जून से होगी। पहला मैच लीड्स में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट दो जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा जबकि तीसरा मैच 10 जुलाई से लॉर्ड्स में शुरू होगा। वहीं, चौथा और पांचवां मुकाबला क्रमश: 23 और 31 जुलाई से मैनचेस्टर और ओवल में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें: 'विराट कोहली ने भी मेरी रंगोली शेयर की थी...', अमर उजाला संवाद में बोलीं शिखा शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed