फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Rohit Sharma equals Rahul Dravid record Reece Topley overtakes Darren Gough Paul Collingwood

IND vs ENG: रोहित ने की द्रविड़ के शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी, गॉफ और पॉल कलिंगवुड से आगे निकले रीस टॉप्ली

Fri, 15 Jul 2022 05:55 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Fri, 15 Jul 2022 05:55 PM IST
सार

रोहित 10 गेंदों का सामना करने के बाद शून्य पर आउट हो गए। उन्होंने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ऋषभ पंत भी मैच में खाता नहीं खोल पाए। उनके नाम भी एक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
IND vs ENG Rohit Sharma equals Rahul Dravid record Reece Topley overtakes Darren Gough Paul Collingwood
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में अर्धशतक लगाने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दूसरे मैच में खाता भी नहीं खोल सके। लॉर्ड्स में गुरुवार (14 जुलाई) को खेले गए मुकाबले में रोहित 10 गेंदों का सामना करने के बाद शून्य पर आउट हो गए। उन्होंने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वहीं, मैच में 24 रन देकर छह विकेट चटकाने वाले इंग्लिश गेंदबाज रीस टॉप्ली ने पूर्व ऑलराउंडर पॉल कॉलिंगवुड और पूर्व तेज गेंदबाज डैरेन गॉफ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
विज्ञापन


दरअसल, रोहित लॉर्ड्स में किसी वनडे मैच में शून्य पर आउट होने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए। इस मामले में उन्होंन मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ की बराबरी कर ली। द्रविड़ 2007 में खेले गए मुकाबले में लॉर्ड्स के मैदान पर खाता नहीं खोल पाए थे। तब टीम इंडिया 47.3 ओवर में 187 रन पर ऑलआउट हो गई थी। महेंद्र सिंह धोनी ने 50, सचिन तेंदुलकर ने 30, युवराज सिंह ने 28, रॉबिन उथप्पा ने 22 और सौरव गांगुली ने 15 रन बनाए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs ENG Rohit Sharma equals Rahul Dravid record Reece Topley overtakes Darren Gough Paul Collingwood
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषभ पंत के नाम भी दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी इस मैच में खाता नहीं खोल पाए। वह पांच गेंदों का सामना करने के बाद ब्रेडन कार्स की गेंद पर फिलिप सॉल्ट को कैच थमा बैठे। पंत इस साल दक्षिण अफ्रीका में भी दो बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। वह सेना (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में एक कैलेंडर ईयर में तीन बार शून्य पर आउट होने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं।

IND vs ENG Rohit Sharma equals Rahul Dravid record Reece Topley overtakes Darren Gough Paul Collingwood
विकेट लेने के बाद रीस टॉप्ली - फोटो : सोशल मीडिया
रीस टॉप्ली ने बरपाया कहर, बनाया रिकॉर्ड
रीस टॉप्ली ने 9.5 ओवर में 24 रन देकर छह विकेट लिए। यह वनडे क्रिकेट मे इंग्लैंड के किसी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। टॉप्ली ने दिग्गज ऑलराउंडर पॉल कॉलिंगवुड का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कॉलिंगवुड ने 2005 में नॉटिंघम में बांग्लादेश के खिलाफ 31 रन देकर छह विकेट झटके थे।

इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
गेंदबाज खिलाफ साल जगह प्रदर्शन
रीस टॉप्ली भारत 2022 लॉर्ड्स 6/24
पॉल कॉलिंगवुड बांग्लादेश 2005 नॉटिंघम 6/31
क्रिस वोक्स ऑस्ट्रेलिया 2011 ब्रिस्बेन 6/45
क्रिस वोक्स श्रीलंका 2014 पल्लेकेले 6/47

IND vs ENG Rohit Sharma equals Rahul Dravid record Reece Topley overtakes Darren Gough Paul Collingwood
रीस टॉप्ली - फोटो : सोशल मीडिया
टॉप्ली ने डैरेन गॉफ को भी छोड़ा पीछे
टॉप्ली ने 24 रन देकर छह विकेट लेने के बाद सिर्फ कॉलिंगवुड को ही नहीं, बल्कि पूर्व अंग्रेज गेंदबाज डैरेन गॉफ को भी पीछे छोड़ दिया। टॉप्ली लॉर्ड्स में किसी वनडे मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले इंग्लिश गेंदबाज बन गए। गॉफ ने 1997 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 44 रन देकर पांच विकेट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed