IND vs ENG: 'सफलताओं में मत जियो', 100वें टेस्ट से पहले अश्विन ने दिया लाइफ मंत्र, BCCI ने साझा किया वीडियो
यह मुकाबला अश्विन के लिए खास है। इससे पहले उन्होंने बताया कि वह अपने सबसे बडे आलोचक हैं। भारतीय गेंदबाज ने अपनी इस उपलब्धि को अस्थायी करार दिया। बीसीसीआई ने अश्विन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसमें वह अपने करियर और जीवन पर बात करते नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत इस सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है। अब टीम की नजर पांचवें टेस्ट पर है। यह मुकाबला अश्विन के लिए खास है। इससे पहले उन्होंने बताया कि वह अपने सबसे बडे आलोचक हैं। भारतीय गेंदबाज ने अपनी इस उपलब्धि को अस्थायी करार दिया। बीसीसीआई ने अश्विन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसमें वह अपने करियर और जीवन पर बात करते नजर आ रहे हैं।
𝙇𝙞𝙛𝙚. 𝘾𝙧𝙞𝙘𝙠𝙚𝙩. & 𝘽𝙚𝙮𝙤𝙣𝙙 - 𝙛𝙩. 𝙍 𝘼𝙨𝙝𝙬𝙞𝙣
Now Playing R Ashwin in Cinemascope 🎞️#TeamIndia | #INDvENG | @ashwinravi99 | @IDFCFIRSTBankविज्ञापन विज्ञापन
Click on the link 🔽 to watch the 𝙁𝙪𝙡𝙡 𝙁𝙚𝙖𝙩𝙪𝙧𝙚https://t.co/wlzkoKkwCQ pic.twitter.com/Z8Pey7wm7K— BCCI (@BCCI) March 6, 2024
परिवार को दिया सफलता का श्रेय
अश्विन ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने परिवार को दिया। उन्होंने बताया कि उनके बुरे वक्त में उनकी पत्नी, उनके माता-पिता और बच्चों ने साथ दिया। बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए भावुक वीडियो में तमिलनाडु के गेंदबाज ने कहा, "सुखी जीवन एक सफल जीवन है और खुशी साथ रहने में है जिन लोगों से आप प्यार करते हैं।"
टेस्ट में पूरे किए 500 विकेट
2011 में भारत के लि टेस्ट में पदार्पण करने वाले अश्विन ने राजकोट टेस्ट के दौरान 500 टेस्ट विकेट पूरे किए। ऐसा करने वाले वह भारत के दूसरे गेंदबाज बन गए। उनसे पहले पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने यह उपलब्धि हासिल की थी। उनके नाम 132 टेस्ट में 619 विकेट हैं।