फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Photos: MS Dhoni Found Wearing Rishabh Pant Mask during entry in stadium for 2nd T20, See Photos

IND vs ENG: धोनी ने स्टेडियम में घुसने के लिए आजमाया गजब का पैंतरा, इस खिलाड़ी के मास्क में ली एंट्री

Sun, 10 Jul 2022 05:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 10 Jul 2022 05:50 PM IST
सार

धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वह इस तस्वीर में एक भारतीय खिलाड़ी का मास्क लगाए खड़े हैं। दरअसल, धोनी ने स्टेडियम में एंट्री के लिए एक खास तरकीब अपनाई थी।

विज्ञापन
IND vs ENG Photos: MS Dhoni Found Wearing Rishabh Pant Mask during entry in stadium for 2nd T20, See Photos
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टी-20 में 49 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।  इस जीत के साथ भारत ने इंग्लैंड में लगातार चौथी टी-20 सीरीज में जीत हासिल की। इससे पहले उसने 2021 में 3-2, 2018 में 2-1 और 2017 में 2-1 से सीरीज को अपने नाम किया था। 
विज्ञापन

 

IND vs ENG Photos: MS Dhoni Found Wearing Rishabh Pant Mask during entry in stadium for 2nd T20, See Photos
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने लगातार 14 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला जीता। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने। हालांकि, इन सभी चीजों के अलावा एक और ऐसा व्यक्ति भी रहा, जिसने सभी फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींचा। यह कोई और नहीं, बल्कि भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। धोनी भी एजबेस्टन टी-20 देखने स्टेडियम पहुंचे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वह इस तस्वीर में ऋषभ पंत का मास्क लगाए खड़े हैं। दरअसल, धोनी ने स्टेडियम में एंट्री के लिए एक खास तरकीब अपनाई थी। अपने फैनडम से बचने के लिए वह पंत के मास्क में स्टेडियम में घुसने पर विचार कर रहे थे। 
विज्ञापन

हालांकि, कुछ फैन्स ने उन्हें पहचान लिया और फोटे खिंचवाते नजर आए। एजबेस्टन में टी-20 देखने के बाद धोनी भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में भी पहुंचे और खिलाड़ियों से मुलाकात की। बीसीसीआई ने भी धोनी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने ऋषभ पंत और ईशान किशन से काफी बातचीत की।

किशन पिछली कुछ पारियों से संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में धोनी ने उन्हें टिप्स दिए। जब धोनी किशन को समझा रहे थे, उस दौरान पंत बाकी खिलाड़ियों के साथ मस्ती कर रहे थे। धोनी ने पंत से मैच के दौरान भी मुलाकात की थी। पंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में फेल रहे थे। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ वह लय में नजर आ रहे हैं। 

महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत
महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत

टेस्ट मैच में शानदार शतक लगाने के बाद दूसरे टी20 में भी उन्होंने भारत को अच्छी शुरुआत दी। भारत ने दूसरे टी-20 में इंग्लैंड को 49 रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने रवींद्र जडेजा की नाबाद 46 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट पर 170 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 17 ओवर में 121 रन पर सिमट गई। 

IND vs ENG Photos: MS Dhoni Found Wearing Rishabh Pant Mask during entry in stadium for 2nd T20, See Photos
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल की घातक गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाजों की एक न चली। भुवनेश्वर ने तीन विकेट झटके। वहीं, बुमराह और चहल को दो-दो विकेट मिले। भुवनेश्वर को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed