फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: 'Personal life comes first', Nasser Hussain statement on report of Virat Kohli being absent

IND vs ENG: 'निजी जीवन पहले आता है', कोहली के अगले टेस्ट में अनुपस्थित होने की रिपोर्ट पर नासिर हुसैन का बयान

Thu, 08 Feb 2024 01:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 08 Feb 2024 01:04 PM IST
सार

नासिर हुसैन ने कोहली के अपनी टीम के लिए किए गए योगदान के लिए प्रशंसा की और कहा कि निश्चित तौर पर कोई भी टीम ऐसे बल्लेबाज की अनुपस्थिति को याद करेगी।

विज्ञापन
IND vs ENG: 'Personal life comes first', Nasser Hussain statement on report of Virat Kohli being absent
नासिर हुसैन और विराट कोहली - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली निजी कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके अगले दो मैचों में नहीं खेलने की संभावना है। इस पर पूर्व इंग्लिश कप्तान नासिर हुसैन ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि निजी जीवन सबसे पहले आता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट और रांची में होने वाले तीसरे और चौथे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन

IND vs ENG: 'Personal life comes first', Nasser Hussain statement on report of Virat Kohli being absent
राहुल द्रविड़ और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
हुसैन ने कोहली के अपनी टीम के लिए किए गए योगदान के लिए प्रशंसा की और कहा कि निश्चित तौर पर कोई भी टीम ऐसे बल्लेबाज की अनुपस्थिति को याद करेगी। उन्होंने कहा, 'विराट कोहली क्रिकेट और किसी भी सीरीज में खेलने वाले सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में से एक हैं और हर टीम को कोहली जैसे खिलाड़ी की कमी खलेगी। खेल को कोहली जैसों का भी ख्याल रखने की जरूरत है। वह 15 साल से अधिक समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं और अगर उन्हें खेल से कुछ समय दूर परिवार के साथ रहने के लिए ब्रेक की जरूरत है, तो हम विराट कोहली को शुभकामनाएं देते हैं। इसका मतलब यह है कि हम एंडरसन-कोहली मुकाबला नहीं देख पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs ENG: 'Personal life comes first', Nasser Hussain statement on report of Virat Kohli being absent
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
अगर कोहली अगले दो मुकाबलों में नहीं खेलते हैं तो टीम इंडिया को ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है जो उनकी जगह भर सके। रजत पाटीदार को कोहली के रिप्लेसमेंट के तौर पर नामित किया गया था, लेकिन वह पिछले मैच में प्रभाव डालने में नाकाम रहे। केएल राहुल और रवींद्र जडेजा भी चोटों के कारण दूसरे टेस्ट मैच से चूक गए थे। हुसैन के अनुसार, अगर केएल फिट होते हैं तो वह भारत की बल्लेबाजी को और मजबूती देंगे।
विज्ञापन

IND vs ENG: 'Personal life comes first', Nasser Hussain statement on report of Virat Kohli being absent
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
नासिर ने कहा- कोहली और उनका परिवार, उनकी निजी जिंदगी पहले आती है। हो सकता है यह भारत के लिए एक झटका हो, लेकिन जैसा कि हमने देखा है टीम इंडिया के पास बहुत अच्छे युवा बल्लेबाज हैं। पिछले मैच से पहले चोटिल हुए केएल राहुल ने भारत के लिए पिछले कुछ महीनों में और सभी प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन किया। मुझे लगता है कि वह वापसी करेंगे और इससे टीम इंडिया की बल्लेबाजी और मजबूत होगी। मेजबान टीम के पास सरफराज खान को भी खिलाने का विकल्प है जो घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed