{"_id":"62c711c2fc0c4571b76649bd","slug":"ind-vs-eng-michael-vaughan-advised-virat-kohli-said-go-to-the-beach-and-rest","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: खराब फॉर्म में चल रहे विराट कोहली को माइकल वॉन ने दी सलाह, कहा- बीच पर जाकर करें आराम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: खराब फॉर्म में चल रहे विराट कोहली को माइकल वॉन ने दी सलाह, कहा- बीच पर जाकर करें आराम
Thu, 07 Jul 2022 10:35 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 07 Jul 2022 10:35 PM IST
सार
कोहली एजबेस्टन में खेले गए पांचवें टेस्ट में 11 और 20 रन की पारी ही खेल पाए थे। इसके बाद फॉर्म को लेकर उनकी बहुत आलोचना हुई थी। विराट मैच के दौरान शानदार तरीके से खेल रहे थे। ऐसा लग रहा था कि वह लंबी पारी खेल पाएंगे, लेकिन अच्छी शुरुआत को वह आगे नहीं बढ़ा पाए।
विज्ञापन
माइकल वॉन और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने सुझाव दिया है कि खराब फॉर्म में चल रहे विराट कोहली को तीन महीने के लिए ब्रेक लेना चाहिए। वॉन ने इसके अलावा यह भी कहा है कि उन्हें बीच (समुद्र तट) पर जाकर बैठकर आराम करना चाहिए। कोहली एजबेस्टन में खेले गए पांचवें टेस्ट में 11 और 20 रन की पारी ही खेल पाए थे। इसके बाद फॉर्म को लेकर उनकी बहुत आलोचना हुई थी।
विराट मैच के दौरान शानदार तरीके से खेल रहे थे। ऐसा लग रहा था कि वह लंबी पारी खेल पाएंगे, लेकिन अच्छी शुरुआत को वह आगे नहीं बढ़ा पाए। इंग्लैंड ने मैच जीतकर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। पिछले साल अगस्त-सितंबर में पांच टेस्ट की सीरीज के चार मैच हो गए थे। तब भारत 2-1 से आगे था। पांचवां टेस्ट कोरोना के कारण नहीं हो सका था।
वॉन ने एक इंटरव्यू में कहा, "मैं विराट को अलग तरह से देखता हूं। मुझे पता था कि आईपीएल के अंत में उन्हें थोड़ा आराम मिला था, लेकिन वह मुझे ऐसे दिखते हैं जैसे उन्हें आराम की जरूरत हो। ऐसा लगता है कि उन्हें क्रिकेट से तीन महीने दूर होना चाहिए। उन्हें बीच पर जाकर आराम करना चाहिए।''
विज्ञापन
वॉन ने कहा, "उन्हें जाकर वह काम करना चाहिए जो वह अपने परिवार के साथ कर सकते हैं। उन्हें अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहिए क्योंकि 20 साल के करियर के लिए यह जरूरी है, जो उनका रहेगा क्योंकि वह इतना अच्छा खिलाड़ी है। क्या तीन महीने का आराम उन्हें प्रभावित करेगा? जवाब है नहीं। क्या इससे मदद मिलेगी? जवाब है हां।"
वॉन ने तीन मैचों की भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के कार्यक्रम पर निशाना साधते हुए कहा कि खिलाड़ियों के लिए कुछ दिनों के अंतराल में तीनों प्रारूपों में खेलना असंभव है। भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर एक से पांच जुलाई तक टेस्ट मैच खेली। इसके बाद सात जुलाई को पहला टी20 होना है। वहीं, दूसरा टी20 नौ और तीसरा 10 जुलाई को होगा। इसके बाद 12, 14 और 17 जुलाई को तीन वनडे मैच खेले जाएंगे।