फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Michael Vaughan advised Virat Kohli said go to the beach and rest

IND vs ENG: खराब फॉर्म में चल रहे विराट कोहली को माइकल वॉन ने दी सलाह, कहा- बीच पर जाकर करें आराम

Thu, 07 Jul 2022 10:35 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Thu, 07 Jul 2022 10:35 PM IST
सार

कोहली एजबेस्टन में खेले गए पांचवें टेस्ट में 11 और 20 रन की पारी ही खेल पाए थे। इसके बाद फॉर्म को लेकर उनकी बहुत आलोचना हुई थी। विराट मैच के दौरान शानदार तरीके से खेल रहे थे। ऐसा लग रहा था कि वह लंबी पारी खेल पाएंगे, लेकिन अच्छी शुरुआत को वह आगे नहीं बढ़ा पाए।

विज्ञापन
IND vs ENG Michael Vaughan advised Virat Kohli said go to the beach and rest
माइकल वॉन और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने सुझाव दिया है कि खराब फॉर्म में चल रहे विराट कोहली को तीन महीने के लिए ब्रेक लेना चाहिए। वॉन ने इसके अलावा यह भी कहा है कि उन्हें बीच (समुद्र तट) पर जाकर बैठकर आराम करना चाहिए। कोहली एजबेस्टन में खेले गए पांचवें टेस्ट में 11 और 20 रन की पारी ही खेल पाए थे। इसके बाद फॉर्म को लेकर उनकी बहुत आलोचना हुई थी।
विज्ञापन


विराट मैच के दौरान शानदार तरीके से खेल रहे थे। ऐसा लग रहा था कि वह लंबी पारी खेल पाएंगे, लेकिन अच्छी शुरुआत को वह आगे नहीं बढ़ा पाए। इंग्लैंड ने मैच जीतकर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। पिछले साल अगस्त-सितंबर में पांच टेस्ट की सीरीज के चार मैच हो गए थे। तब भारत 2-1 से आगे था। पांचवां टेस्ट कोरोना के कारण नहीं हो सका था।
विज्ञापन


वॉन ने एक इंटरव्यू में कहा, "मैं विराट को अलग तरह से देखता हूं। मुझे पता था कि आईपीएल के अंत में उन्हें थोड़ा आराम मिला था, लेकिन वह मुझे ऐसे दिखते हैं जैसे उन्हें आराम की जरूरत हो।  ऐसा लगता है कि उन्हें क्रिकेट से तीन महीने दूर होना चाहिए। उन्हें बीच पर जाकर आराम करना चाहिए।''
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉन ने कहा, "उन्हें जाकर वह काम करना चाहिए जो वह अपने परिवार के साथ कर सकते हैं। उन्हें अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहिए क्योंकि 20 साल के करियर के लिए यह जरूरी है, जो उनका रहेगा क्योंकि वह इतना अच्छा खिलाड़ी है। क्या तीन महीने का आराम उन्हें प्रभावित करेगा? जवाब है नहीं। क्या इससे मदद मिलेगी? जवाब है हां।"


वॉन ने तीन मैचों की भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के कार्यक्रम पर निशाना साधते हुए कहा कि खिलाड़ियों के लिए कुछ दिनों के अंतराल में तीनों प्रारूपों में खेलना असंभव है। भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर एक से पांच जुलाई तक टेस्ट मैच खेली। इसके बाद सात जुलाई को पहला टी20 होना है। वहीं, दूसरा टी20 नौ और तीसरा 10 जुलाई को होगा। इसके बाद 12, 14 और 17 जुलाई को तीन वनडे मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed