फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Karun Nair is excited to play with Karnataka teammates Rahul and Prasidh, know what he said

IND vs ENG: कर्नाटक के साथी खिलाड़ी राहुल और प्रसिद्ध के साथ खेलने को लेकर उत्साहित हैं करुण, जानें क्या कहा

Fri, 20 Jun 2025 03:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 20 Jun 2025 03:10 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज करुण के लिए टीम में अपनी जगह पक्की करने का मौका है। वह आठ साल बाद खेलते हुए दिख सकते हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG: Karun Nair is excited to play with Karnataka teammates Rahul and Prasidh, know what he said
करुण नायर - फोटो : ANI

विस्तार

सात साल बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले करुण नायर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान केएल राहुल और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने को लेकर उत्साहित हैं। राहुल और प्रसिद्ध करुण के बचपन के साथी हैं और तीनों कर्नाटक के लिए एकसाथ क्रिकेट भी खेल चुके हैं। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें सहज रहने में मदद मिलेगी। करुण मिले मौके का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं।
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज करुण के लिए टीम में अपनी जगह पक्की करने का मौका है। वह कई साल पहले टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने थे। नायर ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की वेबसाइट पर जारी किए गए वीडियो में कहा, 'मैं चीजों को बहुत सरल बनाए रखने की कोशिश करता हूं, हमेशा सकारात्मक चीजों के बारे में सोचता हूं, मन में कुछ लक्ष्य रखता हूं, चीजों की कल्पना करता हूं और जो कल्पना करता हूं उस पर पूरा विश्वास रखता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'राहुल और प्रसिद्ध के साथ खेलना भी बहुत सुकून देने वाला है। हम बचपन से एक दूसरे के साथ खेलते रहे हैं।' करुण और राहुल दोनों की उम्र 33 साल है। वे एक साथ आयु वर्ग क्रिकेट खेल चुके हैं और तब से घनिष्ठ मित्र हैं। जीवन अपना एक चक्र पूरा कर चुका है, क्योंकि मैं इंग्लैंड में टीम से बाहर हो गया था और अब मैं इंग्लैंड में टीम में वापसी कर रहा हूं। मैं लंबे समय तक टीम से बाहर रहा और इसे मैं आत्मसात करता हूं।'
विज्ञापन

उन्हें 2017 में भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था। नायर ने कहा, 'टीम से बाहर होने के बाद जब मैं अगली सुबह उठा तो मेरे मन में पहला विचार यही आया कि मैं टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता हूं। मैं फिर से भारत के लिए खेलना चाहता हूं। शायद यही बात मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती रही। मुझमें भूख बनी रही और यही बात मुझे प्रतिदिन अभ्यास करने के लिए प्रेरित करती रही।'

उन्होंने कहा, 'मेरा लक्ष्य फिर से टेस्ट क्रिकेट खेलना था। हर दिन, हर सुबह मैं यह सोचता था कि मुझे उस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए क्या करना चाहिए। उस विश्वास को कभी नहीं खोना और उस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए दृढ़ संकल्प होना, ऐसी चीज थी जिसने मेरी मदद की।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed