फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND VS ENG: Joe Root played an unbeaten century, England got a 27 run lead against India

IND VS ENG : जो रूट ने लगाया नाबाद शतक, भारत के खिलाफ इंग्लैंड को मिली 27 रनों की बढ़त

Sun, 15 Aug 2021 12:05 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 15 Aug 2021 12:05 AM IST
सार

  • भारत के खिलाफ 7वां शतक, बेयरस्टो के साथ की 121 रन की शतकीय साझेदारी
  • रूट ने बतौर कप्तान एक साल में 5 टेस्ट शतक लगाए
  • 30 साल और 159 दिन में नौ हजार टेस्ट रन पूरे करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज 
  • 27 प्रतिशत योगदान है रूट का इस साल इंग्लैंड के बने कुल रनों में

विज्ञापन
IND VS ENG: Joe Root played an unbeaten century, England got a 27 run lead against India
जो रूट - फोटो : पीटीआई

विस्तार

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (180*) ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन करियर का 22वां शतक जड़ दिया। उनके नाबाद शतक से मेजबान टीम पहली पारी 391 रन बनाकर 27 रन की बढ़त लेने में सफल रही। रूट ने 321 गेंदों की पारी में 18 चौके लगाए। रूट का इस सीरीज में दूसरा और भारत के खिलाफ कुल सातवां शतक है। भारत ने पहली पारी में 364 रन बनाए थे। 

विज्ञापन


भारत के खिलाफ 7वां शतक, बेयरस्टो के साथ की 121 रन की शतकीय साझेदारी
इंग्लैंड ने शनिवार को तीन विकेट पर 119 रन से आगे खेलना शुरू किया था। रूट ने जॉनी बेयरस्टो (57) के साथ चौथे विकेट पर 121 रन की साझेदारी की। भारतीय गेंदबाजों में सिराज ने 94 रन देकर चार विकेट लिए। इशांत शर्मा को तीन और शमी को दो विकेट मिले।
विज्ञापन


स्ट्रास को पछाड़ा 
रूट ने अपना 22वां शतक 82वें ओवर में पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने शतक बनाने के मामले में पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रास (21 शतक) को पीछे छोड़ दिया। अब इंग्लैंड के बल्लेबाजों में वह इयान बेल, ज्योफ्री बायकाट, कोलिन काउड्रे और वेल्टर हैमंड के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। शीर्ष पर एलिस्टयर कुक (33) और दूसरे स्थान पर केविन पीटरसन (23) हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शृंखला में तीसरी बार 50+ रन 
पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले रूट ने एक बार फिर भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण का डटकर सामना किया। तीसरे दिन रूट ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी जारी रखी।  


रूट ने सत्र की शुरुआत मोहम्मद सिराज पर स्क्वायर ड्राइव से चौका लगाकर की जिससे वह शृंखला में लगातार तीसरी बार 50 से ज्यादा रन के स्कोर पर पहुंचे। रूट को दूसरे छोर पर बेयरस्टो के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला। बेयरस्टो ने अपना 22वां अर्द्धशतक पूरा कर किया। विराट कोहली के गेंदबाजी आक्रमण को पहले सत्र में एक भी सफलता नहीं मिली।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed