फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Jasprit Bumrah is the fastest Indian pacer to the mark, taking just 24 matches

IND vs ENG: बुमराह ने कपिल देव-श्रीनाथ सबको पछाड़ा, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए सबसे तेज 100 विकेट

Mon, 06 Sep 2021 07:12 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 06 Sep 2021 07:12 PM IST
सार

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए। 

विज्ञापन
IND vs ENG: Jasprit Bumrah is the fastest Indian pacer to the mark, taking just 24 matches
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social media

विस्तार

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के आखिरी दिन अपने नाम बेहद खास उपलब्धि हासिल की। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व दिगग्ज कप्तान कपिल देव और जवागल श्रीनाथ को पीछे छोड़ दिया। बुमराह ने 24 मैचों में यह उपलब्धि हासि की है। वहीं, कपिल देव ने 25 मैचों में यह कमाल किया था जबकि श्रीनाथ ने 30 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी। बता दें कि बुमराह इस उपलब्धि को हासिल करने से महज एक विकेट दूर थे। उन्होंने इंग्लैंड की पारी के दौरान 65वें ओवर की पांचवीं गेंद पर ओली पोप (2) को आउट करते ही यह खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। इसके तुरंत बाद इस तेज गेंदबाज ने जॉनी बेयरस्टो को शून्य पर आउट किया और मैच का रुख पूरा बदल दिया।

विज्ञापन

 
सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट (मैचों के आधार पर) लेने वाले भारतीय पेसर 

  • 24 - जसप्रीत बुमराह
  • 25 - कपिल देव
  • 28 - इरफान पठान
  • 29 - मोहम्मद शमी
  • 30 - जवागल श्रीनाथ
  • 33 - इशांत शर्मा


बुमराह आईसीसी 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड के लिए नामित
इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आईसीसी 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है। बुमराह ने पहले टेस्ट में नौ विकेट लिए। इसके बाद दूसरे टेस्ट में मोहम्मद शमी के साथ नौवें विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की जो भारत की जीत में निर्णायक साबित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed