फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: James Anderson working on new run-up for Test series against India, Darren Gough praised

IND vs ENG: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए नए रन-अप पर काम कर रहे जेम्स एंडरसन, पूर्व क्रिकेटर ने की तारीफ

Sun, 21 Jan 2024 10:24 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 21 Jan 2024 10:24 PM IST
सार

डैरेन गॉफ ने वरिष्ठ तेज गेंदबाज की लगन पर प्रकाश डालते हुए एंडरसन की दृढ़ता और उम्र के साथ आने वाले चोट के खतरे को नजरअंदाज करते हुए खेलना जारी रखने की उनकी इच्छा की प्रशंसा की।

विज्ञापन
IND vs ENG: James Anderson working on new run-up for Test series against India, Darren Gough praised
जेम्स एंडरसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड भारत के खिलाफ अपनी आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी कर रहा है, पूर्व तेज गेंदबाज डेरेन गॉफ ने कहा है कि जेम्स एंडरसन का नया रन-अप अपनाना लंबे प्रारूप के प्रति उनके मजबूत समर्पण को दर्शाता है।
विज्ञापन


भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर जेम्स एंडरसन ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात में अपने तैयारी शिविर से पहले मैनचेस्टर में कड़ी मेहनत करते हुए एक नए रन-अप पर काम किया। 41 वर्षीय एंडरसन ने इस बात पर प्रकाश डाला कि वह पिछले साल घरेलू मैदान पर एशेज सीरीज में अपनी इच्छा अनुसार परिणाम प्राप्त नहीं कर पाए थे। ऐसे में वह यह सुनिश्चित करने के लिए मामूली बदलाव करना चाहते थे कि उन्हें भारत में सफलता मिले।
विज्ञापन


डैरेन गॉफ ने वरिष्ठ तेज गेंदबाज की लगन पर प्रकाश डालते हुए एंडरसन की दृढ़ता और उम्र के साथ आने वाले चोट के खतरे को नजरअंदाज करते हुए खेलना जारी रखने की उनकी इच्छा की प्रशंसा की। गॉफ ने कहा "यह सिर्फ खेलना जारी रखने की इच्छा दिखाता है। एकमात्र बात यह है कि जब आप इतने लंबे समय से कुछ कर रहे हैं, जब आप तेज गेंदबाज होते हैं तो आपके चोटिल होने का खतरा ज्यादा रहता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल घरेलू मैदान पर एशेज सीरीज एंडरसन के लिए काफी निराशाजनक रही थी, क्योंकि इस अनुभवी गेंदबाज ने अपने चार मैचों में 85.40 की औसत से केवल पांच विकेट लिए थे। इस सीरीज में एंडरसन की टीम के साथी और तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी संन्यास की घोषणा कर दी, जिससे एंडरसन के संन्यास की भी अटकलें लगने लगी। हालांकि, एंडरसन ने स्पष्ट कर दिया था कि वह राष्ट्रीय टीम के लिए खेलना जारी रखना चाहेंगे।

एंडरसन कब तक खेलेंगे?
गॉफ, जो वर्तमान में यॉर्कशायर क्रिकेट के निदेशक हैं, उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एंडरसन के भविष्य के बारे में अटकलों को संबोधित पर कहा कि अगर वह इंग्लैंड के लिए विकेट लेना जारी रखते हैं तो उम्र का उनके खेलने की संभावना पर बहुत कम प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा "आइए आशा न करें क्योंकि मुझे लगता है कि इस उम्र में भी वह प्रदर्शन कर सकते हैं। हर कोई उनकी उम्र के बारे में बात करता है, लेकिन जिमी के साथ आपको उम्र को दूर रखना होगा। अगर वह विकेट लेते रहते हैं तो वह खेलते रहेंगे। अगर वह विकेट नहीं लेंगे, तो वह नहीं खेलेंगे। यह साफ है।" 

गॉफ ने आगे कहा "जब आपको चोटें लगनी शुरू होती हैं तो वे आपका पीछा करती हैं। वह एक एथलीट हैं। लेकिन अपना रन-अप बदल रहे हैं? यह शानदार हो सकता है लेकिन किसी भी चीज की तरह जब आप अपनी गतिशीलता बदलते हैं तो इससे चोटें लग सकती हैं।"

एंडरसन ने 2006 के बाद से 13 मैचों में 34 विकेट लेकर भारत में टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, गॉफ, जिनका भारत के खिलाफ रिकॉर्ड भी अच्छा है, उनहोंने यह जानते हुए भी चुनौती स्वीकार करने के लिए एंडरसन की सराहना की कि अगर वह ऐसा नहीं कर पाए तो दबाव होगा।


एंडरसन ने इंग्लैंड के 2021 के भारत दौरे में तीन टेस्ट खेले और आठ विकेट लिए, जिसमें चेन्नई में तीन विकेट भी शामिल थे। गॉफ ने कहा "उसने खुद को बहुत कठिन दौरे के लिए तैयार किया है, जब आप भारत जाते हैं तो यह एक तेज गेंदबाज के लिए मुश्किल होता है। लेकिन अगर यह सीरीज उनके लिए अच्छी जाती है तो वह आगे भी खेल सकते हैं। अगर वह अच्छा नहीं करते हैं तो इंग्लैंड क्रिकेट को निर्णय लेना पड़ सकता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed