{"_id":"65c3c6e49980674b250fab4e","slug":"ind-vs-eng-ishan-kishan-practicing-in-baroda-to-make-a-comeback-before-team-announcement-for-remaining-tests-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: टीम इंडिया में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे ईशान किशन, तीसरे टेस्ट में वापसी की अटकलें तेज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: टीम इंडिया में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे ईशान किशन, तीसरे टेस्ट में वापसी की अटकलें तेज
Wed, 07 Feb 2024 11:37 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:37 PM IST
सार
किशन बड़ौदा की प्रसिद्ध किरण मोरे एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसकी पुष्टि किरण मोरे ने की। साउथ अफ्रीका दौरे के बाद से उन्हें टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन
ईशान किशन
- फोटो : Twitter
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के आगामी तीन मुकाबलों के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) जल्द ही टीम की घोषणा करेगा। इससे पहले विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को मैदान पर कड़ी मेहनत करते देखा गया है। साउथ अफ्रीका दौरे के बाद से उन्हें टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है।
बुधवार को भारतीय खिलाड़ी को टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनके भाई क्रुणाल पांड्या के साथ प्रैक्टिस करते देखा गया। पिछले कुछ हफ्तों से 25 वर्षीय खिलाड़ी बड़ौदा स्थित रिलायंस स्टेडियम में अपने कौशल को निखारने के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। बीसीसीआई और खिलाड़ी के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। इसकी चर्चा पिछले कुछ दिनों से मीडिया में हो रही है।
किशन की वापसी पर क्या बोले द्रविड़?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किशन बड़ौदा की प्रसिद्ध किरण मोरे एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसकी पुष्टि किरण मोरे ने की है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर इस वक्त मुंबई इंडियंस की महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के साथ मुंबई में हैं। वहीं, दूसरे टेस्ट मैच के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ से जब ईशान किशन की वापसी पर सवाल किया गया तो उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बताया था कि युवा खिलाड़ी को टीम इंडिया में वापसी के लिए कुछ क्रिकेट खेलना होगा।
विज्ञापन
द्रविड़ ने कहा, “हर किसी के लिए वापसी का एक तय रास्ता है। मैं किशन के मुद्दे पर ज्यादा बात नहीं करना चाहता। मैंने जितना हो सके उसको समझाने की कोशिश की है। मुद्दा यह है कि उसने खुद ‘ब्रेक' का अनुरोध किया था, हम उसे ‘ब्रेक' देकर खुश हैं। जब भी वह तैयार हों, मैंने यह नहीं कहा कि उसे घरेलू क्रिकेट खेलना है। मैंने कहा कि जब भी वह तैयार है, उसे कुछ क्रिकेट खेलना होगा और वापस आना होगा। यह उसे तय करना है कि वह कब खेलना शुरू करेगा। हम उसे कुछ भी करने के लिए मजबूर नहीं कर रहे हैं।“
शुरुआती दो टेस्ट मैचों में फ्लॉप रहे केएस भरत
बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच जारी इस सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में केएस भरत कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। उनके खराब प्रदर्शन की वजह से ईशान किशन की वापसी की मांग तेज हो गई है। वहीं, ऋषभ पंत भी लंबे वक्त से टीम से बाहर चल रहे हैं। द्रविड़ ने आगे कहा, “हम किशन के संपर्क में हैं। उन्होंने अभी तक ठीक से खेलना शुरू नहीं किया है। इसलिए फिलहाल इस पर हम विचार नहीं कर सकते। ऋषभ के चोटिल होने और अन्य चीजों के कारण हमारे पास विकल्प हैं। मुझे यकीन है कि चयनकर्ता सभी विकल्पों पर विचार करेंगे।“