{"_id":"62c08c83f9e0564f42188800","slug":"ind-vs-eng-highlights-day-2-india-vs-england-5th-test-at-birmingham-edgbaston-news-updates-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG Day-2: कप्तान बुमराह ने दिखाया दम, रूट समेत इंग्लैंड के पांच बल्लेबाज आउट, भारत अब भी 332 रन आगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG Day-2: कप्तान बुमराह ने दिखाया दम, रूट समेत इंग्लैंड के पांच बल्लेबाज आउट, भारत अब भी 332 रन आगे
Sat, 02 Jul 2022 11:55 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:55 PM IST
सार
कप्तान बुमराह ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी दम दिखाया। उन्होंने नाबाद 31 रन बनाए थे। उन्होंने सिराज के साथ मिलकर स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 35 रन बटोरे थे। अब गेंदबाजी में वह अब तक तीन विकेट ले चुके हैं।
विज्ञापन
सिराज रूट का विकेट लेने के बाद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे एजबेस्टन टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 27 ओवर में पांच विकेट पर 84 रन बना लिए हैं। फिलहाल जॉनी बेयरस्टो 12 रन बनाकर और कप्तान बेन स्टोक्स (0) नाबाद हैं। भारत ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे। इस लिहाज से इंग्लैंड की टीम भारत से 332 रन पीछे है।
मैच के दूसरा दिन भी बारिश से बाधित रहा। कई ओवर्स बारिश में धुल गए। रविवार को टीम इंडिया इंग्लैंड को जल्द से जल्द आउट कर बड़ी बढ़त हासिल करना चाहेगी। कप्तान बुमराह ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी दम दिखाया। उन्होंने नाबाद 31 रन बनाए थे। उन्होंने सिराज के साथ मिलकर स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 35 रन बटोरे थे। अब गेंदबाजी में वह अब तक तीन विकेट ले चुके हैं।

जो रूट 31 रन बनाकर आउट हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड की पहली पारी
416 रन का पीछा कर रही इंग्लैंड की टीम की शुरुआत खराब रही। भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड को शुरुआती तीन झटके दिए। उन्होंने एलेक्स लीस (6), जैक क्रॉली (9) और ओली पोप (10) को पवेलियन भेजा। जो रूट ने इसके बाद जॉनी बेयरस्टो के साथ मिलकर 34 रन की साझेदारी निभाई।
रूट को मोहम्मद सिराज ने अपने पहले ही ओवर में पवेलियन भेजा। रूट 67 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में रूट ने चार चौके लगाए। नाइट वाचमैन जैक लीच शून्य पर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद शमी ने विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। फिलहाल बेयरस्टो 12 रन और कप्तान स्टोक्स बिना खाता खोले नाबाद हैं।

भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत की पहली पारी
भारत की पहली पारी 416 रन पर सिमट गई। जेम्स एंडरसन ने मोहम्मद सिराज को आउट करके भारतीय पारी खत्म की। सिराज ने छह गेंदों में दो रन बनाए। एंडरसन की गेंद पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने उनका कैच पकड़ा। वहीं, कप्तान जसप्रीत बुमराह 16 गेंद में 31 रन की नाबाद पारी खेली। इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए।
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह तीसरा मौका है, जब भारतीय टीम ने शुरुआती पांच विकेट 100 रन के अंदर खोने के बाद 400 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। पहली बार 1983 में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई में 92 रन पर पांच विकेट खो दिए थे। इसके बावजूद भारत 451 रन बनाने में कामयाब रहा था।

शतक के बाद रवींद्र जडेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद 2013 में भी वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की आधी टीम 83 रन पर पवेलियन लौट गई थी और अंत में भारत ने 453 रन बनाए थे। अब भारत ने 98 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद 416 रन बनाए हैं। हालांकि, यह पहला मौका है, जब विदेशी जमीन पर भारत ने पांच विकेट 100 रन के अंदर गंवाने के बाद 400 से ज्यादा का स्कोर बनाया है।
पंत और जडेजा ने भारत को संभाला
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। टीम का पहला विकेट 27 के स्कोर पर गिर गया था। गिल 17 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पुजारा भी 13 रन बनाकर आउट हो गए। हनुमा विहारी 20 और विराट कोहली 11 रन बनाकर आउट हुए।

ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
98 रन पर भारत के पांच विकेट गिर गए थे। इसके बाद पंत ने जडेजा के साथ 222 रन की साझेदारी कर टीम इंडिया को संभाला। उन्होंने 146 रन की पारी खेली। वहीं, जडेजा 104 रन बनाए। अंत में जसप्रीत बुमराह ने 16 गेंद में 31 रन बनाकर भारत का स्कोर 416 तक पहुंचाया।
इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। वहीं, मैटी पॉट्स ने दो विकेट झटके। स्टुअर्ट ब्रॉड, बेन स्टोक्स और जो रूट के हाथ एक-एक सफलता लगी।