भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया तीसरा टेस्ट मैच दो दिन के अंदर ही खत्म हो गया। डे-नाइट टेस्ट के इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 10 विकेट से जीत हासिल की। अहमदाबाद स्थित दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुलाबी गेंद से खेले गए इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम दोनों पारियों में मिलाकर सिर्फ 193 (112+81) रन ही बना पाई।
इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बॉयकॉट ने किया अहमदाबाद की पिच का बचाव, अपनी टीम को कहा- शर्म आनी चाहिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा कि आखिर टर्निंग ट्रैक पर तीन तेज गेंदबाज के साथ उतरने का फैसला किसका था। एक अखबार में पूर्व दिग्गज ने लिखा, 'मैं इस बात को जानना चाहूंगा कि टर्निंग पिच पर तीन तेज गेंदबाज के साथ खेलने वाला ये कमाल का विचार किसका था। उनको इस बात के लिए शर्मिंदा होना चाहिए। इंग्लैंड की टीम को यह बात जरूर सोचनी चाहिए थी कि वह पिंक बॉल टेस्ट मैच खेलने के लिए अहमदाबाद में उतरने वाले थे एडिलेड में नहीं।'
इससे पहले उन्होंने ट्विटर पर एक फैन के सवाल के जवाब में भी भारतीय टीम का समर्थन किया था। ट्विटर पर एक यूजर ने उनसे पिच पर राय देने को कहा, जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए बॉयकॉट ने कहा कि इस तरह का कोई नियम नहीं है जिसमें लिखा हो कि पिच किस तरह की होनी चाहिए।
There is nothing in the rules that says what type of pitch should be prepared। We had first choice of the surface and they were better than us। Simple। https://t।co/vOkBNEZgUm
— Sir Geoffrey Boycott (@GeoffreyBoycott) February 25, 2021
गौरतलब है कि अहमदाबाद के टर्निंग ट्रैक पर भारतीय टीम जहां तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ उतरी तो वहीं इंग्लैंड तीन तेज गेंदबाज और एक स्पिनर के साथ उतरी। इंग्लैंड की टीम ने प्लेइंग इलेवन में जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे तीन तेज गेंदबाज को शामिल किया था। कप्तान जो रूट के इस फैसले की खूब आलोचना हुई क्योंकि उनका यह कदम पूरी तरह से फेल रहा।
बता दें कि तीसरे टेस्ट में दो दिन में कुल 30 विकेट गिरे जिनमें 28 विकेट स्पिनरों ने लिए। इसमें इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने भी पांच विकेट हासिल किए। चार मैचों की टेस्ट सीरीज में फिलहाल भारत 2-1 की बढ़त हासिल कर चुका है विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने का मजबूत दावेदार बन गया है। वहीं इंग्लैंड की टीम सीरीज में पिछड़ने के साथ ही टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दावेदारी से बाहर हो गई है। दोनों टीमों को चार मार्च अहमदाबाद के इसी मैदान पर चौथा और आखिरी मुकाबला खेलना है।