फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: England legend accepted defeat before Test series starts said- spinners will lead India to victory

IND vs ENG: टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही इंग्लैंड के दिग्गज ने मानी हार, कहा- स्पिनर भारत को जीत दिलाएंगे

Sun, 21 Jan 2024 09:53 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 21 Jan 2024 09:53 PM IST
सार

भारत के पास अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा के रूप में दो बाएं हाथ के अंगुलियों के स्पिनर हैं। उनके पास कलाई के स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव और सर्वकालिक महान स्पिनरों में से एक आर अश्विन हैं।
 

विज्ञापन
IND vs ENG: England legend accepted defeat before Test series starts said- spinners will lead India to victory
रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI

विस्तार

इंग्लैंड के पूर्व ओपनर और कप्तान माइक आथर्टन का मानना है कि भारत का बेहतरीन स्पिन आक्रमण उन्हें बेन स्टोक्स की इंग्लैंड की टीम के खिलाफ आगामी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में जीत दिलाएगा। आथर्टन कहते हैं कि उनके ख्याल से भारत यह सीरीज जीतेगा। उनके स्पिनर हमारे स्पिनरों के मुकाबले ज्यादा अनुभवी और बेहतर हैं। भारत में स्पिन गेंदबाजी बड़ी भूमिका निभाती है। हालांकि भारत के पास बेहद मजबूत सीम आक्रमण भी है। 
विज्ञापन


भारत के पास अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा के रूप में दो बाएं हाथ के अंगुलियों के स्पिनर हैं। उनके पास कलाई के स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव और सर्वकालिक महान स्पिनरों में से एक आर अश्विन हैं। इंग्लैंड के पास अनुभवी जैक लीच हैं, लेकिन बाकी तीनों स्पिनर टॉम हार्टले, रेहान अहमद और शोएब बशीर अनुभवहीन हैं।
विज्ञापन


ब्रूक की जगह लॉरेंस इंग्लैंड की टीम में
भारत के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले इंग्लैंड की टीम में बदलाव हुआ है। हैरी ब्रूक की जगह डैन लॉरेंस को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। 25 जनवरी से शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज मार्च में खत्म होगी। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इसकी घोषणा की। लॉरेंस अगले 24 घंटों के भीतर टीम से जुड़ जाएंगे। ईसीबी ने एक ट्वीट में कहा, "सरे के डैन लॉरेंस अगले 24 घंटों में इंग्लैंड पुरुष टेस्ट टीम में शामिल होंगे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमें
इंग्लैंड:
बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फोक्स, टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट और मार्क वुड।


भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, सिराज, मुकेश कुमार और आवेश खान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed