फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: England appoints Tim Southee as specialist consultant for test series against India

IND vs ENG: इंग्लैंड ने खेला बड़ा दांव, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इस दिग्गज को बनाया विशेषज्ञ सलाहकार

Thu, 15 May 2025 04:17 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 15 May 2025 04:17 PM IST
सार

भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा 20 जून से शुरू होगा और 31 जुलाई से चार अगस्त तक ओवल में होने वाले पांचवें टेस्ट के साथ समाप्त होगा। इस सीरीज से पहले इंग्लैंड को जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलना है। इस मैच से पहले साउदी इंग्लैंड की टीम से जुड़ेंगे और भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज तक विशेषज्ञ सलाहकार की भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
IND vs ENG: England appoints Tim Southee as specialist consultant for test series against India
टिम साउदी - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के खिलाफ अगले महीने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने गुरुवार को न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी को टेस्ट सीरीज के खत्म होने तक विशेषज्ञ कौशल सलाहकार नियुक्त किया है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सत्र के शुरुआती मैच से पहले टीम से जुड़ेंगे साउदी
इस सीरीज की शुरुआत 20 जून से होगी। पहला मुकाबला लीड्स में खेला जाएगा। भारतीय टीम का यह दौरा 31 जुलाई से चार अगस्त तक ओवल में होने वाले पांचवें टेस्ट के साथ समाप्त होगा। इस सीरीज से पहले इंग्लैंड को जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलना है। इस मैच से पहले साउदी इंग्लैंड की टीम से जुड़ेंगे और भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज तक विशेषज्ञ सलाहकार की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'द हंड्रेड' में भी खेलेंगे साउदी 
न्यूजीलैंड के दिग्गज गेंदबाज टिम साउदी ने पिछले साल के अंत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। 36 वर्षीय तेज गेंदबाज ने 107 टेस्ट मैच में 391 विकेट, 161 वनडे मैच में 221 विकेट और 126 टी20 मैच में 164 विकेट हासिल किए हैं। ईसीबी ने साउदी को विशेषज्ञ सलाहकार नियुक्त करने की जानकारी देते हुए कहा-  दुनिया भर में विभिन्न परिस्थितियों और सभी प्रारूपों में खेलने के अपने विशाल अनुभव के साथ वह खिलाड़ियों को अहम जानकारी प्रदान करेंगे। सलाहकार की भूमिका के बाद वह बर्मिंघम फीनिक्स के लिए ‘द हंड्रेड’ में खेलना शुरू करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed