फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG edgbaston test all records made in England chase

IND VS ENG: एजबेस्टन में इतिहास रच सकता है इंग्लैंड, भारत के खिलाफ सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करने के करीब

Tue, 05 Jul 2022 03:16 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 05 Jul 2022 03:16 PM IST
सार

एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा कर सकती है। इंग्लैंड यह मैच जीतने के करीब है और इंग्लैंड के जीतने पर एक साथ कई रिकॉर्ड टूट जाएंगे। 
 

विज्ञापन
IND vs ENG edgbaston test all records made in England chase
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड की टीम जीत की दहलीज पर पहुंच चुकी है। मैच के आखिरी दिन जीत के लिए इंग्लैंड को 119 रन की जरूरत है। वहीं, भारत को यह मुकाबला अपने नाम करने के लिए सात विकेट चटकाने होंगे। भारत के लिए सबसे बड़ी समस्या जो रूट और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी है। ये दोनों 150 रन की साझेदारी कर चुके हैं और क्रीज पर जमे हुए हैं। इस जोड़ी को तोड़कर भारत मैच में वापसी कर सकता है। अगर इंग्लैंड की टीम यह मैच जीत जाती है तो एक साथ कई रिकॉर्ड टूट जाएंगे। 
विज्ञापन


यह मैच हारने पर भारत सीरीज जीतने का मौका भी गंवा देगा। फिलहाल पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे है। भारत के यह मैच हारने पर सीरीज 2-2 की बराबरी पर छूट जाएगी। भारत ने आखिरी बार 2007 में इंग्लैंड में कोई टेस्ट सीरीज जीती थी। ऐसे में भारत के पास 15 साल बाद इंग्लैंड की जमीन पर टेस्ट सीरीज जीतने का मौका है, लेकिन इसके लिए टीम इंडिया को आखिरी टेस्ट भी जीतना होगा। अभी मैच में पूरे दिन का खेल बचा है। ऐसे में इस मैच के ड्रॉ होने की संभावना न के बराबर है। 
विज्ञापन

  • इंग्लैंड ने कभी भी टेस्ट में 360 रन से ज्यादा के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा नहीं किया है। वहीं, भारतीय टीम टेस्ट में 340 रन से ज्यादा का लक्ष्य देने के बाद कभी नहीं हारी है। आज इंग्लैंड की टीम जीत हासिल करती है तो ये दोनों ही रिकॉर्ड टूट जाएंगे। 
  • पिछले 15 साल में भारत ने 18 बार पहली पारी में 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। इनमें से 15 मैच भारत के नाम रहे हैं, जबकि तीन मैच ड्रॉ हुए हैं। इस मैच में भारत ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे। यह मैच हारने पर टीम इंडिया 15 साल में पहली बार पहली पारी में 400 से ज्यादा रन बनाने के बाद कोई मुकाबला हारेगी। 
  • इंग्लैंड की धरती पर अब तक सबसे बड़ा लक्षय 404 रन है, जिसका सफलतापूर्क पीछा किया गया है। साल 1948 में ऑस्ट्रेलिया ने हेडिंग्ली के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ यह लक्ष्य हासिल किया था। अगर इंग्लैंड की टीम 378 रन के लक्ष्य का पीछा करती है तो यह इंग्लैंड की धरती पर दूसरी सबसे बड़ी रन चेज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed