फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Captain Jasprit Bumrah defends bowlers blames batsmen for defeat against England

IND vs ENG: कप्तान जसप्रीत बुमराह ने किया गेंदबाजों का बचाव, बल्लेबाजों के ऊपर फोड़ा हार का ठीकरा

Tue, 05 Jul 2022 09:33 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 05 Jul 2022 09:33 PM IST
सार

इस सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे थी, लेकिन पांचवें टेस्ट में हार के बाद 15 साल बाद इंग्लैंड में सीरीज जीतने का सपना अधूरा रह गया। टीम इंडिया पिछली बार 2007 में वहां सीरीज अपने नाम करने में सफल रही थी।

विज्ञापन
IND vs ENG Captain Jasprit Bumrah defends bowlers blames batsmen for defeat against England
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत को एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में शिकस्त मिलने के बाद कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह बल्लेबाजों से काफी निराश दिखे। उन्होंने दूसरी पारी में खराब बल्लेबाजी को हार का मुख्य कारण बताया। इंग्लैंड के खिलाफ इस पांचवें टेस्ट में भारत ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 284 रन पर सिमट गई और भारत को 132 रन की बढ़त मिली। 
विज्ञापन


पहली पारी में बढ़त मिलने के बाद उम्मीद थी कि टीम इंडिया कम से कम 400 रन से ज्यादा का लक्ष्य का इंग्लैंड की टीम को देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दूसरी पारी में भारतीय टीम 245 रन पर सिमट गई। इस तरह इंग्लैंड को 378 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे इंग्लिश टीम ने हासिल कर लिया। उसने 76.4 ओवर में तीन विकेट पर 378 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


बुमराह ने कहा, ''टेस्ट क्रिकेट की यही खूबी है कि तीन दिन अच्छा खेलने के बावजूद हार संभव है। हम कल (चौथे दिन) अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सके। वहीं से मैच हमारी पकड़ से निकल गया। मैच के बाद यह अगर-मगर तो हमेशा रहेगा। अगर पहले मैच में बारिश नहीं हुई होती तो हम सीरीज जीत जाते, लेकिन इंग्लैंड ने बहुत अच्छा खेला। ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा के जवाबी हमले ने हमें मैच में लौटाया। हमने एक समय मैच में इंग्लैंड को दबाव में ला दिया था।''
विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तानी के बारे में पूछे जाने पर बुमराह ने कहा, ''यह मैंने तय नहीं किया था। मुझे जिम्मेदारियां पसंद है। यह अच्छी चुनौती थी और टीम की कप्तानी करना गर्व की बात है। यह एक शानदार अनुभव भी है।''

इंग्लैंड ने जीत के साथ पांच टेस्ट की सीरीज को 2-2 की बराबरी पर समाप्त किया। चार अगस्त 2021 को शुरू हुई यह सीरीज पांच जुलाई 2022 को पूरी हुई। इस सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे थी, लेकिन पांचवें टेस्ट में हार के बाद 15 साल बाद इंग्लैंड में सीरीज जीतने का सपना अधूरा रह गया। टीम इंडिया पिछली बार 2007 में वहां सीरीज अपने नाम करने में सफल रही थी।


पिछले साल चार टेस्ट में भारत 2-1 से आगे था। 10 सितंबर से मैनचेस्टर में पांचवां टेस्ट होना था, लेकिन भारतीय कैंप में कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण उस मैच को टाल दिया गया। वही मुकाबला अब एजबेस्टन में खेला गया। जो रूट और जॉनी बेयरस्टो की शानदार पारी ने इंग्लैंड को ऐतिहासिक जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed