फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Captain Ben Stokes speaks on loosing series from india and talks on james anderson

IND vs ENG: 'हमें पता है गलती कहां हुई', भारत से मिली शिकस्त के बाद छलका बेन स्टोक्स का दर्द, कही यह बात

Sat, 09 Mar 2024 06:44 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 09 Mar 2024 06:44 PM IST
सार

धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहली पारी में इंग्लैंड ने 218 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 477 रन पर खत्म हुई थी। इस तरह टीम इंडिया को 259 रन की लीड मिली थी। इंग्लैंड की दूसरी पारी 195 रन पर सिमट गई और भारत ने पारी और 64 रन से जीत हासिल की। भारत के गेंदबाजी आक्रमण के आगे इंग्लिश टीम का बल्लेबाजी क्रम ध्वस्त हो गया। 

विज्ञापन
IND vs ENG: Captain Ben Stokes speaks on loosing series from india and talks on james anderson
इंग्लैंड टेस्ट टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत ने इंग्लैंड को पांचवें टेस्ट मैच में एक पारी और 64 रन से मात देकर सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमा लिया। इससे पहले टीम ने विशाखापत्तनम, राजकोट और रांची में जीत दर्ज की थी। लगातार चौथे मुकाबले में मिली हार के बाद इंग्लिश टीम के कप्तान बेन स्टोक्स का दर्द छलक गया। उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी टीम से तमाम गलतियां हुईं जिसका खामियाजा उन्हें इस सीरीज में हार के साथ चुकाना पड़ा।
विज्ञापन


धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहली पारी में इंग्लैंड ने 218 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 477 रन पर खत्म हुई थी। इस तरह टीम इंडिया को 259 रन की लीड मिली थी। इंग्लैंड की दूसरी पारी 195 रन पर सिमट गई और भारत ने पारी और 64 रन से जीत हासिल की। भारत के गेंदबाजी आक्रमण के आगे इंग्लिश टीम का बल्लेबाजी क्रम ध्वस्त हो गया। 
विज्ञापन


इंग्लिश कप्तान ने जताई निराशा
स्टोक्स ने कहा,  "हमें सीरीज में बेहतर टीम ने पछाड़ दिया। हमें आने वाले समय में काफी क्रिकेट खेलना (न्यूजीलैंड और पाकिस्तान सीरीज) है, जिसका हमें इंतजार है। जब आप इंडिया सीरीज को देखें तो हम छोटे-छोटो मोमेंट्स को बरकरार नहीं रख सके। हम सभी व्यक्तिगत रूप से जानते हैं कि गलती कहां हुई । हम इस सीरीज से पॉजिटिव लेकर जाएंगे। हैदरबाद के बाद भारत गेंद के साथ शीर्ष पर रहा और हम पर दबाव पड़ा। हमारे खिलाड़ियों को निपटने के तरीके ढूंढने होंगे और जोखिमों को लेने के लिए पर्याप्त सकारात्मक होने की आवश्यकता है। ऐसी स्थिति में कभी-कभी नुकसान उठाना पड़ सकता है। क्रॉली और डकेट ने अच्छी साझेदारियां कीं, बशीर और हार्टली पूरी सीरीज में असाधारण रहे। रूट का फॉर्म में आना हमारे लिए अच्छी बात है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


700 टेस्ट विकेट पूरे करने वाले तीसरे गेंदबाज बने एंडरसन
इंग्लैंड के 42 वर्षीय तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने धर्मशाला में खेले गए मुकाबले के दौरान 700 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए। इसी के साथ वह मुथैया मुरलीधरन और शेन वॉर्न के क्लब में शामिल हो गए। सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की सूची में एंडरसन तीसरे गेंदबाज बन गए। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने उन्हें बधाई दी। दिग्गज ने कहा, "जिमी के साथ मैदान पर होना अद्भुत है। एक तेज गेंदबाज के लिए 700 विकेट लेना लाजवाब है। उन्होंने जिस दिन पहली बार क्रिकेटर बनना शुरू किया, उनकी तब से आज तक वही इच्छा और प्रतिबद्धता अब भी कायम है। मैंने जितने क्रिकेटर देखे हैं, वह उनमें सबसे फिट हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed