फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Ben Stokes will not play in T20 series against India Joe Root and Jonny Bairstow return in ODI team check england t20i and odi squad

IND vs ENG: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे बेन स्टोक्स, वनडे टीम में जो रूट और जॉनी बेयरस्टो की वापसी

Fri, 01 Jul 2022 06:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Fri, 01 Jul 2022 06:16 PM IST
सार

स्पिनर आदिल रशीद को वनडे सीरीज के लिए टीम में नहीं शामिल किया गया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें हज यात्रा के लिए मक्का जाने की अनुमति दे दी है। टी20 में नया चेहरा लंकाशायर के 34 वर्षीय तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लिसन हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG Ben Stokes will not play in T20 series against India Joe Root and Jonny Bairstow return in ODI team check england t20i and odi squad
बेन स्टोक्स, जो रूट और जॉनी बेयरस्टो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के खिलाफ तीन टी20 और तीन वनडे मैचों के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित कर दी गई है। सीमित ओवरों में इंग्लैंड के महान कप्तान इयोन मॉर्गन के संन्यास लेने के बाद टीम पहली बार मैदान पर उतरेगी। जोस बटलर को कमान सौंपी गई है। टी20 सीरीज में बेन स्टोक्स नहीं खेलेंगे। वहीं, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो और स्टोक्स को एक साल में पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


स्पिनर आदिल रशीद को वनडे सीरीज के लिए टीम में नहीं शामिल किया गया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें हज यात्रा के लिए मक्का जाने की अनुमति दे दी है। टी20 में नया चेहरा लंकाशायर के 34 वर्षीय तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लिसन हैं। उन्होंने 34 फर्स्ट क्लास मैच में 143 और 21 लिस्ट ए मैचों में 28 विकेट लिए हैं। टी20 के 64 मैचों में ग्लिसन के नाम 70 विकेट हैं।
विज्ञापन


हैरी ब्रूक का नाम टी20 और वनडे दोनों टीमों में है। इयोन मोर्गन के संन्यास लेने के बाद सबसे ज्यादा फायदा ब्रूक को ही हुआ है। वह लंबे समय से अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। मध्यक्रम में ब्रूक अपना स्थान पक्का कर सकते हैं। नीदरलैंड दौरे के लिए चुने गए ल्यूक वूड और डेविड पायने को इस बार नहीं चुना गया है। रूट की वापसी के कारण वनडे टीम से डेविड मलान को बाहर जाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड की टी20 टीम: जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, हैरी ब्रूक, सैम करन, रिचर्ड ग्लिसन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, टायमल मिल्स, मैथ्यू पार्किंसन, जेसन रॉय, फिल साल्ट, रीस टॉपली, डेविड विली।


इंग्लैंड वनडे टीम: जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, क्रेग ओवर्टन, मैथ्यू पार्किंसन, जो रूट, जेसन रॉय, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, रीस टॉप्ली, डेविड विली।

इंग्लैंड में वनडे-टी20 का शेड्यूल
तारीख मैच मैदान
सात जुलाई पहला टी20 साउथम्पटन
नौ जुलाई दूसरा टी20 एजबेस्टन
10 जुलाई तीसरा टी20 नॉटिंघम
12 जुलाई पहला वनडे ओवल
14 जुलाई दूसरा वनडे लॉर्ड्स
17 जुलाई तीसरा वनडे मैनचेस्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed