फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Axar Patel success will make it difficult for Ravindra Jadeja to make a comeback feels sunil gavaskar

चुनौती: रविंद्र जडेजा के लिए टीम में वापसी नहीं होगी आसान, गावस्कर ने बताई बड़ी वजह

Tue, 09 Mar 2021 10:26 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 09 Mar 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
IND vs ENG Axar Patel success will make it difficult for Ravindra Jadeja to make a comeback feels sunil gavaskar
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रहे सुनील गावस्कर ने रविंद्र जडेजा की वापसी को चुनौतीपूर्ण बताया है। भारत और इंग्लैंड के बीच हुई सीरीज के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी युवा खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी है और चयनकर्ताओं की सिरदर्दी बढ़ा दी है। ऐसा ही कुछ सुनील गावस्कर को भी लग रहा है। 

विज्ञापन


उन्होंने अक्षर पटेल की तारीफ करते हुए कहा कि उसने मौके का सही फायदा उठाया और शानदार प्रदर्शन किया और ऐसे में लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा के लिए टीम इंडिया में वापसी की राह आसान नहीं होगी। 
विज्ञापन


गावस्कर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की सीरीज में उन्होंने 27 विकेट चटकाए। भारत को मिली 3-1 से जीत में उनका योगदान बेहतरीन रहा। उन्होंने चोट की वजह से पहला टेस्ट मैच नहीं खेला। उस मैच में शाहबाज नदीम को मौका मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में चोट लगी थी। इस वजह से जडेजा को सर्जरी करानी पड़ी और वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन पाए। इसी वजह से अक्षर पटेल को टीम इंडिया की तरफ से टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला। 

सुनील गावस्कर ने कहा कि जो भी मौका पटेल को मिला, उन्होंने उसका बेहतरीन इस्तेमाल किया और अब जडेजा के लिए टीम में वापसी मुश्किल होगी। गावस्कर ने आगे कहा कि अक्षर पटेल ने अवसरों को भुनाया। उन्होंने 27 विकेट लिए। उन्होंने बताया कि वह अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं और वह बहुत अच्छे फील्डर भी हैं, हालांकि वह रवींद्र जडेजा जितने चुस्त फील्डर नहीं हैं।


रवींद्र जडेजा के लिए अब टीम में वापसी करना आसान नहीं होगा क्योंकि आप फॉर्म से गए हो और साथ में ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला है। भारतीय थिंक टैंक अक्षर पटेल को अपने साथ रखना चाहेगा। ये हमेशा अच्छा लगता है जब दो खिलाड़ी एक जगह के लिए लड़ रहे हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed