फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Ashwin and Bairstow playing 100th Test in Dharamshala, History Created, Know the records

IND vs ENG: धर्मशाला में 100वां टेस्ट खेल रहे अश्विन और बेयरस्टो, 2013 के बाद पहली बार हुआ ऐसा, रचा इतिहास

Thu, 07 Mar 2024 09:28 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 07 Mar 2024 09:28 AM IST
सार

ऐसा चौथी बार हुआ है जब दो या इससे ज्यादा खिलाड़ी एक साथ अपना 100वां मैच खेल रहे हैं। पहली बार ऐसा तब हुआ था जब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन और एलेक स्टीवर्ट साल 2000 में ओल्ड ट्रैफर्ड में वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक उपलब्धि तक पहुंचे थे।

विज्ञापन
IND vs ENG: Ashwin and Bairstow playing 100th Test in Dharamshala, History Created, Know the records
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है। यह मैच भारत के रविचंद्रन अश्विन और इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो के लिए बेहद खास है। दोनों का ही यह 100वां टेस्ट मैच है। इंग्लैंड ने बुधवार को ही प्लेइंग-11 का एलान किया था और बेयरस्टो को शामिल किया था। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आज टॉस के वक्त प्लेइंग-11 घोषित की और उम्मीद के मुताबिक अश्विन खेलने उतरे हैं। अश्विन और बेयरस्टो दोनों के एकसाथ एक ही मैच में अपने-अपने 100वें टेस्ट में उतरने से एक खास रिकॉर्ड बना है। दोनों ने खास उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन

IND vs ENG: Ashwin and Bairstow playing 100th Test in Dharamshala, History Created, Know the records
जॉनी बेयरस्टो और रविचंद्रन अश्विन - फोटो : Twitter
टेस्ट इतिहास में चौथी बार हुआ ऐसा
ऐसा चौथी बार हुआ है जब दो या इससे ज्यादा खिलाड़ी एक साथ अपना 100वां मैच खेल रहे हैं। पहली बार ऐसा तब हुआ था जब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन और एलेक स्टीवर्ट साल 2000 में ओल्ड ट्रैफर्ड में वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक उपलब्धि तक पहुंचे थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस, शॉन पोलक और न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग, तीनों महान खिलाड़ियों ने एक साथ 100वां टेस्ट मैच खेला था। यह तीनों 2006 में सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच का हिस्सा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs ENG: Ashwin and Bairstow playing 100th Test in Dharamshala, History Created, Know the records
अश्विन और बेयरस्टो - फोटो : Social Media
दूसरी बार विरोधी टीम के दो खिलाड़ियों का एकसाथ 100वां टेस्ट
2013 में पर्थ में इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज मैच में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने एक साथ 100वां टेस्ट मैच खेला था। अश्विन और बेयरस्टो गुरुवार को भारत बनाम इंग्लैंड पांचवें और अंतिम टेस्ट में अपनी-अपनी टीमों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए हैं। हालांकि, कुक-क्लार्क के बाद यह केवल दूसरी बार है जब विरोधी टीमों के दो खिलाड़ी एक ही मैच में अपना 100वां टेस्ट खेल रहे हैं। 
विज्ञापन

IND vs ENG: Ashwin and Bairstow playing 100th Test in Dharamshala, History Created, Know the records
विलियम्सन और साउदी - फोटो : Blackcaps twitter
साउदी और विलियम्सन भी रचेंगे इतिहास
भारत-इंग्लैंड मैच शुरू होने के ठीक एक दिन बाद यानी शुक्रवार से न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी और पूर्व कप्तान केन विलियमसन एक साथ अपना 100वां टेस्ट खेलेंगे। दोनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्राइस्टचर्च में आठ मार्च से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट का हिस्सा बनते ही खास उपलब्धि हासिल करेंगे और दो या इससे ज्यादा खिलाड़ियों के एक ही मैच में 100वां टेस्ट खेलने की उपलब्धि हासिल करने के मामले में लिस्ट में पांचवें नंबर पर आ जाएंगे।

IND vs ENG: Ashwin and Bairstow playing 100th Test in Dharamshala, History Created, Know the records
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI
भारत के पास 112 साल बाद ऐसा करने का मौका
टीम इंडिया के पास पिछले 112 वर्षों में ऐसी पहली टीम बनने का मौका है जिसने पहला टेस्ट गंवाने के बाद सीरीज के बाकी बचे चार टेस्ट जीते। इंग्लैंड ने हैदराबाद में पहला टेस्ट 28 रन से जीता था। इसके बाद भारत ने जबरदस्त वापसी करते हुए विशाखापत्तनम में दूसरा टेस्ट 106 रन से, राजकोट में तीसरा टेस्ट 434 रन से और फिर रांची में चौथा टेस्ट पांच विकेट से अपने नाम किया। भारत ने घरेलू जमीन पर लगातार 17वीं टेस्ट सीरीज जीती, जो कि एक रिकॉर्ड है। जीत का यह सिलसिला 22 फरवरी 2013 से अब तक जारी है। भारत ने सातवीं बार टेस्ट में सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए सीरीज अपने नाम की है। कप्तान स्टोक्स और कैच ब्रैंडन मैकुलम के साथ आने के बाद इंग्लैंड की यह पहली टेस्ट सीरीज हार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed