{"_id":"65c1fa2361ffce847906a72b","slug":"ind-vs-eng-after-dhoni-india-has-tried-seven-wicketkeepers-six-together-not-score-as-runs-as-rishabh-pant-2024-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: धोनी के बाद सात विकेटकीपर आजमा चुका भारत; जितने रन पंत ने बनाए, बाकी छह मिलकर भी उतना नहीं बना सके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: धोनी के बाद सात विकेटकीपर आजमा चुका भारत; जितने रन पंत ने बनाए, बाकी छह मिलकर भी उतना नहीं बना सके
Tue, 06 Feb 2024 02:57 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:57 PM IST
सार
धोनी के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद यानी 2015 से लेकर अब तक भारत टेस्ट में सात विकेटकीपर बल्लेबाज आजमा चुका है, लेकिन सिर्फ पंत को छोड़कर कोई विकेटकीपर बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाया।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। पहला टेस्ट इंग्लैंड ने तो दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने जीत हासिल की। अब 15 फरवरी से दूसरे टेस्ट की शुरुआत होगी। हालांकि, अब तक के दो मैचों में जो एक चीज टीम इंडिया को खली है, वह है विकेटकीपर केएस भरत का बल्ले से कोई कमाल नहीं दिखा पाना। भरत ने विकेटकीपिंग तो ठीक ठाक की है, लेकिन बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके हैं।
यही वजह है कि कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा और यहां तक कि अश्विन के बाद बल्लेबाजी के लिए उतारा। जब तक महेंद्र सिंह धोनी या फिर ऋषभ पंत टीम में थे, तब शायद ही ऐसा दिखा हो कि विकेटकीपर बल्लेबाज के ऊपर किसी ऑलराउंडर को तरजीह दी गई हो। इससे साबित होता है कि कप्तान और टीम मैनेजमेंट का भरत पर बतौर बल्लेबाज भरोसा कम है। भरत ने इंग्लैंड के खिलाफ चार पारियों में 92 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
यही वजह है कि कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा और यहां तक कि अश्विन के बाद बल्लेबाजी के लिए उतारा। जब तक महेंद्र सिंह धोनी या फिर ऋषभ पंत टीम में थे, तब शायद ही ऐसा दिखा हो कि विकेटकीपर बल्लेबाज के ऊपर किसी ऑलराउंडर को तरजीह दी गई हो। इससे साबित होता है कि कप्तान और टीम मैनेजमेंट का भरत पर बतौर बल्लेबाज भरोसा कम है। भरत ने इंग्लैंड के खिलाफ चार पारियों में 92 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
भरत टेस्ट में फ्लॉप
भरत अब तक सात टेस्ट खेल चुके हैं और इसकी 12 टेस्ट पारियों में महज 221 रन बना सके हैं। सिर्फ भरत ही नहीं, धोनी के संन्यास लेने के बाद यानी 2015 से लेकर अब तक भारत टेस्ट में सात विकेटकीपर बल्लेबाज आजमा चुका है, लेकिन सिर्फ पंत को छोड़कर कोई विकेटकीपर बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाया। 2015 से लेकर अब तक पंत ने टेस्ट में जितने रन बनाए हैं, बाकी छह मिलकर भी उतने रन नहीं बना सके हैं।
आंकड़े क्या कहते हैं?
2015 से लेकर भारतीय टीम मैनेजमेंट ने जिन सात विकेटकीपर को सबसे लंबे प्रारूप में आजमाया है, वे हैं- पंत, केएल राहुल, ऋद्धिमान साहा, केएस भरत, पार्थिव पटेल, दिनेश कार्तिक और ईशान किशन। पंत ने 2018 में टेस्ट डेब्यू किया था और तब से लेकर अब तक 56 टेस्ट पारियों में 43.7 की औसत से 2271 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 73.6 का रहा। वहीं, उन्होंने 11 अर्धशतक और पांच शतक लगाए। बाकी छह विकेटकीपर मिलकर पिछले नौ वर्षों में (2015 से) 83 पारियों में 28.8 की औसत से 1985 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 49.9 का रहा। वहीं, उन छह बल्लेबाजों ने नौ अर्धशतक और चार शतक लगाए।
| ऋषभ पंत | बाकी 6 विकेटकीपर
बल्लेबाज |
|
| 56 | पारियां | 83 |
| 2271 | रन | 1985 |
| 43.7 | औसत | 28.8 |
| 73.6 | स्ट्राइक रेट | 49.9 |
| 11/5 | 50/100 | 9/4 |
पंत की गैरमौजूदगी से हो रहा नुकसान
पंत के कार दुर्घटना में घायल होने के बाद से भारत तीन विकेटकीपर आजमा चुका है। भरत ने 12 पारियों में 20.09 की औसत से 221 रन, राहुल तीन पारियों में 37.66 की औसत से 113 रन और ईशान तीन पारियों में 78 की औसत से 78 रन बना पाए हैं। राहुल के सिर्फ उन टेस्ट को गिना गया जिसमें उन्होंने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली थी। ऐसे में टीम मैनेजमेंट के सामने भरत फिलहाल सबसे बड़ी चिंता का विषय हैं। पंत का अगले कुछ महीनों तक वापसी करना मुश्किल माना जा रहा है।
खासकर टेस्ट में जहां उन्हें लंबे समय तक विकेटकीपिंग करनी पड़ सकती है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट को भरत के सही रिप्लेसमेंट पर गौर करना होगा। ईशान सही विकल्प हो सकते थे, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के दौरे के दौरान उनका अचानक से देश वापस आ जाने से उनके वापसी का रास्ता मुश्किल हो गया है।
खासकर टेस्ट में जहां उन्हें लंबे समय तक विकेटकीपिंग करनी पड़ सकती है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट को भरत के सही रिप्लेसमेंट पर गौर करना होगा। ईशान सही विकल्प हो सकते थे, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के दौरे के दौरान उनका अचानक से देश वापस आ जाने से उनके वापसी का रास्ता मुश्किल हो गया है।
कौन होगा विकल्प?
ऐसे में टीम मैनेजमेंट केएल राहुल की ओर रुख कर सकता है। हालांकि, राहुल के नियमित अंतराल पर चोट की वजह से टीम मैनेजमेंट उनके साथ सबसे लंबे प्रारूप में रिस्क उठाने को तैयार नहीं है। अगले कुछ टेस्ट में यूपी के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को भी आजमाया जा सकता है।