फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 5th Test Day 5 Edgbaston Weather Updates: Birmingham Stadium Weather Forecast Update in Hindi

IND vs ENG: एजबेस्टन में पांचवें दिन भारत को मिल सकता है मौसम का साथ, 15 साल बाद टेस्ट सीरीज जीतने का मौका

Tue, 05 Jul 2022 02:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 05 Jul 2022 02:40 PM IST
सार

एजबेस्टन में चौथे दिन बारिश ने मैच में खलल नहीं डाला था और इंग्लैंड के बल्लेबाजों को इसका फायदा मिला। अब आखिरी दिन भारत चाहेगा कि बारिश हो और बल्लेबाजों को परेशानी हो। 
 

विज्ञापन
IND vs ENG 5th Test Day 5 Edgbaston Weather Updates: Birmingham Stadium Weather Forecast Update in Hindi
एजबेस्टन का मैदान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला एजबेस्टन के मैदान पर खेला जा रहा है। यह मैच सीरीज के लिहाज से बेहद अहम है। पांच मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे है और आखिरी मुकाबला हारने पर सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हो सकती है। वहीं, आखिरी मैच जीतने या ड्रॉ कराने पर टीम इंडिया 2007 के बाद पहली बार इंग्लैंड में सीरीज जीत सकती है। 
विज्ञापन


इस मैच में फिलहाल इंग्लैंड की पकड़ मजबूत है। आखिरी दिन जीत के लिए इंग्लैंड को 119 रन की जरूरत है और उसके सात विकेट बचे हुए हैं। जॉनी बेयरस्टो और जो रूट 150 रन की साझेदारी कर चुके हैं। रूट 76 और बेयरस्टो 72 रन बनाकर खेल रहे हैं। फिलहाल इंग्लैंड के लिए जीत आसान नजर आ रही है, लेकिन मौसम के मेहरबान होने पर टीम इंडिया यह मैच जीत सकती है या ड्रॉ करा सकती है। 
विज्ञापन

बारिश हुई तो सीरीज जीत सकता है भारत 
अगर इस मैच में पांचवें दिन बारिश होती है तो भारतीय तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी और टीम इंडिया बाकी के सात विकेट जल्दी लेकर मैच अपने नाम कर सकती है। वहीं, बारिश की वजह से अगर ठीक से एक सत्र का खेल भी नहीं हो पाता है तो इंग्लैंड के बल्लेबाजों को 119 रन बनाने के लिए पर्याप्त गेंदें नहीं मिलेंगी। ऐसे में मैच ड्रॉ हो सकता है या ज्यादा तेजी से रन बनाने के चक्कर में इंग्लैंड के बल्लेबाज विकेट गंवा सकते हैं। इस स्थिति में भी भारत मैच जीत सकता है। भारत के यह मैच जीतने या ड्रॉ होने पर टीम इंडिया सीरीज अपने नाम करेगी। 

पांचवें दिन कैसा रहेगा मौसम
एजबेस्टन के मैदान पर बारिश की संभावना बेहद कम है। बाकी के चार दिनों की तुलना में आज तापमान ज्यादा रहेगा और बारिश की संभावना 12 फीसदी है। हालांकि, आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है और इससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। हालांकि, इंग्लैंड में मौसम तेजी से बदलता है और कभी भी बारिश हो सकती है, क्योंकि बादल आसमान में छाए रहेंगे। टीम इंडिया इसी की उम्मीद करेगी और बारिश के बाद खेल होने पर मैच जीतने या ड्रॉ कराने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed