{"_id":"65d9aff0799affe79c0099e4","slug":"ind-vs-eng-4th-test-joe-root-pinky-celebration-after-his-century-with-ben-stokes-reason-is-elvis-presley-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: जो रूट ने शतक के बाद अजीबोगरीब अंदाज में मनाया था जश्न, अब सामने आई इसकी वजह, रॉकस्टार से है नाता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: जो रूट ने शतक के बाद अजीबोगरीब अंदाज में मनाया था जश्न, अब सामने आई इसकी वजह, रॉकस्टार से है नाता
Sat, 24 Feb 2024 02:29 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:29 PM IST
सार
इसके बाद कप्तान बेन स्टोक्स ने भी रूट को देखते हुए ठीक वैसा ही इशारा किया था। यह पहली बार नहीं है जब दोनों ने इस तरह का जश्न किया है।
विज्ञापन
जो रूट
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जो रूट के शतक की बदौलत इंग्लैंड की टीम मुश्किल स्थिति से निकलकर मजबूत स्थिति में पहुंची। उन्होंने 122 रन की पारी खेल रांची में भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। अपने टेस्ट करियर का 31वां शतक लगाने के तुरंत बाद, रूट ने ड्रेसिंग रूम की ओर अपनी सबसे छोटी अंगुली दिखाकर जश्न मनाया था।
इसके बाद कप्तान बेन स्टोक्स ने भी रूट को देखते हुए ठीक वैसा ही इशारा किया था। यह पहली बार नहीं है जब दोनों ने इस तरह का जश्न किया है। एजबेस्टन में भारत और इंग्लैंड के बीच 2022 के टेस्ट मैच में जब रूट और स्टोक्स ने टीम को जीत दिलाई थी, तब उन्होंने पहली बार इस तरह से जश्न मनाया था। रूट ने पहले खुलासा किया था कि यह जश्न दिग्गज एंटरटेनर एल्विस प्रेस्ली से प्रेरित है।
रूट ने एजबेस्टन टेस्ट के बाद कहा था, 'मुझे नहीं लगता कि मैं कभी भी रॉकस्टार की तरह महसूस कर पाऊंगा या दिख पाऊंगा, लेकिन 10 सेकंड के लिए मैंने ऐसा महसूस करने की कोशिश की। पिंकी प्रॉमिस स्टाइल में जश्न मनाना उसी को लेकर था। स्टोक्स ने एल्विस प्रेस्ली की फिल्म देखी थी और वह पूरे सप्ताह इस तरह का इशारा कर रहे थे। इसलिए यह प्रेस्ली के लिए एक छोटी सी श्रद्धांजलि थी।'
विज्ञापन
जो रूट की नाबाद 122 रन की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 112 रन पर पांच विकेट गंवाने के बावजूद 353 रन बना दिए। रूट के अलावा जैक क्राउली ने 42 रन और जॉनी बेयरस्टो ने 38 रन की पारी खेली। इसके अलावा बेन फोक्स ने 47 रन बनाए। ओली रॉबिन्सन ने रूट के साथ 102 रन की साझेदारी कर इंग्लैंड को 300 के पार पहुंचाया। रॉबिन्सन ने 58 रन की पारी खेली। वहीं रूट 122 रन बनाकर नाबाद रहे।