{"_id":"65d2e247d146a3c5fc033c5f","slug":"ind-vs-eng-4th-test-indian-pacer-jasprit-bumrah-to-be-rested-for-4th-test-suspense-on-5th-test-participation-2024-02-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Reports: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में इस स्टार गेंदबाज को दिया जा सकता है आराम, 23 फरवरी से शुरू होगा मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Reports: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में इस स्टार गेंदबाज को दिया जा सकता है आराम, 23 फरवरी से शुरू होगा मैच
Mon, 19 Feb 2024 10:38 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 19 Feb 2024 10:38 AM IST
सार
बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्होंने तीनों टेस्ट मैच खेले। ऐसे में अगले मुकाबले में उनके वर्कलोड को मैनेज करते हुए टीम मैनेजमेंट उन्हें आराम दे सकता है।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजकोट टेस्ट में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। हैदराबाद में खेला गया पहला टेस्ट हारने के बाद भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की और विशाखापत्तनम और राजकोट में लगातार दो मुकाबले जीते। अब अगला टेस्ट 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा। हालांकि, इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट ने बड़ा फैसला किया है। जसप्रीत बुमराह अगले टेस्ट में खेलते हुए नहीं दिख सकते हैं।
विज्ञापन
लगातार टीम का हिस्सा रहे हैं बुमराह
दरअसल, बुमराह दक्षिण अफ्रीकी दौरे से लगातार टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्होंने तीनों टेस्ट मैच खेले। ऐसे में अगले मुकाबले में उनके वर्कलोड को मैनेज करते हुए टीम मैनेजमेंट उन्हें आराम दे सकता है। इससे पहले बात हो रही थी कि बुमराह को सीरीज के तीसरे टेस्ट के लिए आराम दिया जाए, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब उन्हें रांची के खिलाफ मैच के लिए आराम देने की अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पांचवें टेस्ट में खेलने पर सस्पेंस
रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह
- फोटो : BCCI
वह धर्मशाला में पांचवें टेस्ट मैच का हिस्सा होंगे या नहीं, यह 23 फरवरी से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट के परिणाम पर निर्भर करेगा। भारतीय टीम मंगलवार (20 फरवरी) को राजकोट से रवाना होगी और बुमराह टीम के साथ यात्रा नहीं करेंगे। वह राजकोट से अहमदाबाद जाएंगे। फिलहाल किसी अन्य खिलाड़ी को आराम दिए जाने की जानकारी उपलब्ध नहीं है।
सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट बुमराह के नाम
बुमराह फिलहाल इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 13.64 की औसत से 17 विकेट लिए हैं। उन्होंने अब तक तीन मैचों में 80 से अधिक ओवर फेंके हैं। 45 रन देकर छह विकेट उनका इस सीरीज में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है। मोहम्मद सिराज को विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट से आराम दिया गया था। अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि टीम मैनेजमेंट ने बुमराह के विकल्प के तौर पर किसी को टीम में शामिल करेगा या नहीं।
बुमराह नंबर एक गेंदबाज
बुमराह
- फोटो : BCCI
मुकेश कुमार को तीसरे टेस्ट से भी रिलीज कर दिया गया था ताकि उन्हें बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी मैच में खेलने की अनुमति मिल सके। वह रांची टेस्ट से पहले फिर से टीम में शामिल होंगे। बुमराह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक गेंदबाज हैं। बुमराह टेस्ट से पहले वनडे और टी20 में भी नंबर एक गेंदबाज रह चुके हैं। ऐसे में टेस्ट में नंबर वन होते ही उन्होंने इतिहास भी रच दिया।
बुमराह तीनों प्रारूप में नंबर एक पर पहुंचने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले कोई भी गेंदबाज ऐसा नहीं कर सका था। इतना ही नहीं बुमराह विराट कोहली के खास क्लब में भी शामिल हो गए हैं। वह विराट के अलावा एशिया के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिसने तीनों प्रारूप में नंबर एक पायदान हासिल किया हो। बुमराह टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक बनने वाले भारत के पहले तेज गेंदबाज हैं।
बुमराह तीनों प्रारूप में नंबर एक पर पहुंचने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले कोई भी गेंदबाज ऐसा नहीं कर सका था। इतना ही नहीं बुमराह विराट कोहली के खास क्लब में भी शामिल हो गए हैं। वह विराट के अलावा एशिया के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिसने तीनों प्रारूप में नंबर एक पायदान हासिल किया हो। बुमराह टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक बनने वाले भारत के पहले तेज गेंदबाज हैं।