फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind Vs Eng 4th Test Fifth Day Cricket Scorecard Latest News Updates In Hindi

IND vs ENG: लीड्स का बदला ओवल में पूरा, चौथे टेस्ट में 157 रन की जीत के साथ भारत को सीरीज में 2-1 से अजेय बढ़त 

Tue, 07 Sep 2021 12:01 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: देव कश्यप Updated Tue, 07 Sep 2021 12:01 AM IST
सार

  • ओवल में 50 साल बाद भारत की ऐतिहासिक जीत, इंग्लैंड को 157 रनों से हराया
  • भारत ने पांच मैचों की सीरीज में बनाई 2-1 की अजेय बढ़त
  • रोहित शर्मा ने खेली 127 रन की शतकीय पारी
  • उमेश यादव ने दोनों पारियों में कुल मिलाकर झटके छह विकेट

विज्ञापन
Ind Vs Eng 4th Test Fifth Day Cricket Scorecard Latest News Updates In Hindi
ओवल में 50 साल बाद भारत की ऐतिहासिक जीत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उमेश यादव (3/60)और जसप्रीत बुमराह (2/27) की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने चौथे क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन सोमवार को यहां इंग्लैंड को 157 रन से हराकर पांच मैचों की शृंखला में 2-1 की अजेय बढ़त बनाई। रविंद्र जडेजा ने भी दो विकेट लेकर उपयोगी योगदान दिया। लीड्स में खेले गए पिछले मैच में भारत को पारी से हार मिली थी, लेकिन इस मैच में भारतीय टीम ने हिसाब बराबर कर लिया। पांचवां और अंतिम टेस्ट मैनचेस्टर में 10 सितंबर से खेला जाएगा।

विज्ञापन


 इंग्लैंड की टीम ‘द ओवल’ पर 368 रन का विशाल लक्ष्य था और टीम 92.2 ओवर में 210 रन पर ढेर हो गई। इंग्लैंड को सलामी बल्लेबाजों हसीब हमीद (62) और रोरी बर्न्स (50) ने पहले विकेट के लिए 100 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद भारतीय गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। इन दोनों के अलावा बेहतरीन फॉर्म में चल रहे कप्तान जो रूट (36) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए।
विज्ञापन


भारत ने पहली पारी में 191 रन पर सिमटने के बाद जोरदार वापसी की। इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाकर 99 रन की बढ़त हासिल की थी। भारत ने इसके बाद दूसरी पारी में 466 रन का बड़ा स्कोर बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड ने सुबह के सत्र में 27 ओवर में दो विकेट गंवाकर 54 रन बनाए जबकि दूसरे सत्र में 25.1 ओवर में 62 रन पर छह विकेट चटकाकर भारत ने जीत लगभग सुनिश्चित की। जडेजा ने दूसरे सत्र में भारत को शानदार शुरुआत दिलाई जब उन्होंने सत्र के तीसरे ओवर में ही हमीद को बोल्ड कर दिया। हमीद ने लेग स्टंप पर पिच हुई गेंद को खेलने का अधिक प्रयास नहीं किया जिसने टर्न लेते हुए उनका आफ स्टंप उखाड़ दिया।

हमीद ने 193 गेंद की अपनी पारी में छह चौके जड़े। बुमराह इसके बाद तेजी से अंदर आती गेंद पर ओली पोप (02) को बोल्ड कर दिया और अपने अगले ओवर में जॉनी बेयारस्टो (00) भी यॉर्कर पर बोल्ड किया। अगले ओवर में जडेजा ने मोईन अली (00) को स्थानापन्न खिलाड़ी सूर्यक    मार यादव के हाथों शॉर्ट लेग पर कैच कराके इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट पर 141 रन से छह विकेट पर 147 रन किया।

रूट और क्रिस वोक्स ने इसके बाद 12 से अधिक ओवर तक भारतीय गेंदबाजों को सफलता हासिल नहीं करने दी। कोहली ने 80 ओवर के बाद नई गेंद नहीं लेने का फैसला किया और पुरानी गेंद ठाकुर को थमा दी। स्पैल में वापसी कर रहे ठाकुर की पहली गेंद को ही रूट विकेट पर खेल गए। रूट ने 78 गेंद में तीन चौकों की मदद से 36 रन बनाए।


अजिंक्य रहाणे ने बुमराह की गेंद पर ओवरटन का कैच टपकाया लेकिन उमेश ने चाय से पहले अंतिम ओवर के लिए स्पैल में वापसी करते हुए पहली ही गेंद पर वोक्स (18) को शॉर्ट मिडविकेट पर लोकेश राहुल के हाथों कैच करा दिया। अंतिम सत्र में उमेश ने ओवरटन (10) को बोल्ड किया। उमेश ने इसके बाद जेम्स एंडरसन (02) को पंत के हाथों कैच कराके भारत की जीत सुनिश्चित की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed