{"_id":"61351c14d2b28240757a8f86","slug":"ind-vs-eng-4th-test-day-fourth-is-over-and-know-full-details-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: इंग्लैंड को आखिरी दिन जीत के लिए 291 रन की दरकार, भारत को विकेट की तलाश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: इंग्लैंड को आखिरी दिन जीत के लिए 291 रन की दरकार, भारत को विकेट की तलाश
Mon, 06 Sep 2021 01:06 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:06 AM IST
सार
- पंत-शार्दुल की शतकीय साझेदारी, इंग्लैंड को 368 की चुनौती
- 60 रन की पारी खेली शार्दुल ठाकुर ने दूसरी पारी में 72 गेंदों पर
- इंग्लैंड के हसीब हमीद 43 और रोरी बर्न्स 31 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर
विज्ञापन
लॉर्ड्स टेस्ट जीतने के बाद कप्तान विराट कोहली
- फोटो : twitter@bcci
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच द ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया है। इंग्लैंड को ओवल टेस्ट जीतने के लिए 291 रन की दरकार है, तो वहीं भारत को इस मैच में जीत हासिल करने के लिए 10 विकेट की तलाश है। कल का दिन केवल शेष है। चौथे दिन का दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान 77 रन बना लिए हैं। हसीब हमीद 43 और रोरी बर्न्स 31 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
भारतीय टीम ने दूसरी पारी में बनाया 466 रन का मजबूत स्कोर
निचले क्रम के बल्लेबाजों के पराक्रम के साथ भारत ने इंग्लैंड को चौथे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन दूसरी पारी में 466 रन बनाकर इंग्लैंड को 368 रन की मजबूत चुनौती दी है। शार्दुल ठाकुर (60) ने मैच में दूसरा अर्द्धशतक लगाया और ऋषभ पंत (50) के साथ 100 रन की शतकीय साझेदारी की।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह (24) और अंतिम बल्लेबाज के रूप में आउट हुए उमेश यादव (25) ने भी उपयोगी योगदान दिया। ठाकुर की 72 गेंदों की पारी में सात चौके और एक छक्का शामिल रहा। पंत ने 106 गेंदों में चार चौके लगाए। इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स ने तीन जबकि ओली रॉबिंसन और मोईन अली ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
भारतीय टीम ने रविवार को तीन विकेट पर 270 रन से आगे खेलना शुरू किया। पहले सत्र में कप्तान विराट कोहली (44) सहित तीन विकेट गंवाए थे। रविंद्र जडेजा (17) और अजिंक्य रहाणे (00) सस्ते में पवेलियन लौट गए थे। तीसरे दिन रोहित शर्मा ने विदेश में अपना टेस्ट शतक लगाकर भारतीय टीम की मैच में वापसी कराई थी।
शार्दुल ने की भज्जी व साहा की बराबरी
शार्दुल आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए मैच में दो अर्द्धशतक लगाने वाले केवल छठे बल्लेबाज हैं। भारत की ओर से ऐसा हरभजन सिंह और ऋद्धिमाना साहा कर चुके हैं।