{"_id":"65cef1e5d7bdc4939b00ecee","slug":"ind-vs-eng-3rd-test-suryakumar-yadav-message-that-convinced-sarfaraz-father-naushad-to-attend-son-s-debut-2024-02-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: बेटे के डेब्यू का देखने राजकोट नहीं जाना चाहते थे नौशाद, सूर्यकुमार के इस मैसेज ने बदली पूरी कहानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: बेटे के डेब्यू का देखने राजकोट नहीं जाना चाहते थे नौशाद, सूर्यकुमार के इस मैसेज ने बदली पूरी कहानी
Fri, 16 Feb 2024 10:56 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 16 Feb 2024 10:56 AM IST
सार
जब सरफराज को डेब्यू कैप मिल रही थी तो नौशाद और रोमाना, दोनों ही भावुक हो गए थे और आंसू नहीं रोक सके थे। सरफराज ने डेब्यू मैच की डेब्यू पारी में ताबड़तोड़ 62 रन बनाए।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव नहीं होते तो सरफराज खान के पिता नौशाद अपने बेटे का डेब्यू देखने के लिए राजकोट नहीं आए होते और न ही बेटे को अनिल कुंबले से टेस्ट कैप लेते देख पाते। भारत और इंग्लैंड के बीच निरंजन शाह स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन नौशाद खान बेटे का डेब्यू देखने पहुंचे थे। उनके साथ सरफराज की पत्नी रोमाना जहूर भी मौजूद थीं। जब सरफराज को डेब्यू कैप मिल रही थी तो नौशाद और रोमाना, दोनों ही भावुक हो गए थे और आंसू नहीं रोक सके थे। सरफराज ने डेब्यू मैच की डेब्यू पारी में ताबड़तोड़ 62 रन बनाए।
विज्ञापन
सूर्यकुमार ने इस तरह की मदद
सरफराज और उनके पिता नौशाद
- फोटो : BCCI
हालांकि, नौशाद को राजकोट आने से पहले अपना मन बनाने के लिए मदद की जरूरत पड़ी थी, जिसमें सूर्यकुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। नौशाद ने खुलासा किया कि सूर्यकुमार के एक मैसेज ने उन्हें राजकोट की यात्रा करने के लिए मना लिया। उन्होंने कहा, 'शुरुआत में मुझे लगा कि मैं नहीं जा पाऊंगा क्योंकि इससे सरफराज दबाव में आ जाएगा और इसके अलावा मुझे जुकाम भी था। लेकिन सूर्या के संदेश ने मेरे मन को लगभग पिघला दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्यकुमार के मैसेज में क्या लिखा था?
सूर्यकुमार और सरफराज
- फोटो : सोशल मीडिया
नौशाद ने भारत के सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाज का मैसेज भी पढ़ा। सूर्या ने सरफराज के पिता को संदेश में लिखा- मैं आपकी भावनाओं को समझता हूं। लेकिन मेरा विश्वास कीजिए, जब मैंने अपना टेस्ट डेब्यू (पिछले साल मार्च में नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) किया था और अपनी टेस्ट कैप हासिल कर रहा था, तब मेरे माता-पिता मेरे पीछे थे। और वह पल मेरे लिए स्पेशल से भी बढ़कर था। ये क्षण अक्सर नहीं आते हैं। इसलिए मैं सुझाव दूंगा कि आपको जाना चाहिए।
नौशाद ने बताई पूरी कहानी
सरफराज को डेब्यू कैप मिली तो पिता भावुक हो गए
- फोटो : BCCI
यह मैसेज पाने के बाद नौशाद ने राजकोट जाने की व्यवस्था की। उन्होंने बताया, 'सूर्या के इस संदेश के बाद मैं खुद को आने से रोक नहीं सका। मैंने एक गोली (दवाई) खाई और राजकोट पहुंच गया।' सरफराज के पिता नौशाद के साथ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की भी बातचीत वायरल हो रही है। दरअसल, जब नौशाद मैदान में थे तो रोहित खुद जाकर उनसे मिले थे। इस दौरान रोहित ने नौशाद से कहा था, 'सबको पता है आपने कितने त्याग किए हैं। आपने सरफराज के लिए कितनी मेहनत की है। आप दोनों (सरफराज की पत्नी को भी) को बहुत बहुत बधाई।'