{"_id":"65c0bff1438004ab090954d8","slug":"ind-vs-eng-2nd-test-yuvraj-singh-responded-to-ravi-shastri-after-gill-century-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: शतक के बावजूद गिल की आलोचना कर रहे थे शास्त्री तो युवराज सिंह ने दिया करारा जवाब, कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: शतक के बावजूद गिल की आलोचना कर रहे थे शास्त्री तो युवराज सिंह ने दिया करारा जवाब, कही यह बात
Mon, 05 Feb 2024 04:39 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 05 Feb 2024 04:39 PM IST
सार
युवा बल्लेबाज ने विरोधी टीम के खिलाफ 132 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उनकी इस पारी पर कमेंट्री बॉक्स में बैठे रवि शास्त्री ने सख्त टिप्पणी की जिस पर युवराज सिंह ने गिल को नसीहत देते हुए पलटवार किया।
विज्ञापन
युवराज सिंह-शुभमन गिल-रवि शास्त्री
- फोटो : BCCI and ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन कर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। युवा बल्लेबाज ने विरोधी टीम के खिलाफ 132 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उनकी इस पारी पर कमेंट्री बॉक्स में बैठे रवि शास्त्री ने सख्त टिप्पणी की जिसपर युवराज सिंह ने गिल को नसीहत देते हुए करारा जवाब दिया।
रवि शास्त्री की टिप्पणी
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में गिल ने 11 महीने बाद शतक जड़ा। पिछला टेस्ट शतक बल्लेबाज ने मार्च 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में लगाया था। तब उन्होंने 128 रन की पारी खेली थी। इस शतक के साथ शुभमन टेस्ट टीम में अपनी जगह बचाने में कामयाब हो गए। गिल की इस पारी के बाद रवि शास्त्री ने टेस्ट टीम से बाहर चल रहे चेतेश्वर पुजारा को याद कर उन्हें चेतावनी दी। उन्होंने कहा, 'यह एक नई टीम है, एक युवा टीम है। इन युवाओं को खुद को साबित करना होगा। मत भूलिए, पुजारा इंतजार कर रहे हैं। वह रणजी ट्रॉफी में कड़ी मेहनत कर रहे हैं और हमेशा रडार पर हैं।'
विज्ञापन
Rising to the occasion once again and playing a well-balanced knock! Good to see the three digit mark 💯 Well played my boy - let the bat do the talking 🤫 @ShubmanGill #IndiaVSEng
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) February 4, 2024
विज्ञापन
युवराज सिंह ने दिया जवाब
बता दें कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में चेतेश्वर पुजारा कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे, जिसकी वजह से टीम को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भारतीय टीम की चयन समिति ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया और यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया। वह चयनकर्ताओं के भरोसे पर खरे उतरे। अब युवराज सिंह ने रवि शास्त्री के बयान पर पलटवार करते हुए गिल को बधाई दी और बल्ले से बोलने की सलाह दी। युवी ने सोशल मीडिया प्लॉटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘एक बार फिर मौके पर आकर संतुलित पारी खेली! तीन अंकों का निशान देखकर अच्छा लगा. अच्छा खेला मेरे बेटे – बल्ले को बात करने दो।‘
टीम प्रबंधन की तरफ से मिला था अल्टीमेटम
भारत की दूसरी पारी में गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ 147 गेंदों का सामना करते हुए 104 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और दो शतक निकले। 24 वर्षीय गेंदबाज के लिए ये शतक काफी अहम था। पिछली 12 पारियों में वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए थे जिसकी वजह से टीम मैनेजमेंट की तरफ से उन्हें अल्टीमेटम दे दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें अपनी तकनीक में सुधार के लिए रणजी खेलना पड़ता।