फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: ऋषभ पंत ने विकेटकीपिंग में मचाया धमाल, हवा में छलांग लगाते हुए पकड़े दो अद्भुत कैच

Sun, 14 Feb 2021 03:37 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 14 Feb 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
IND vs ENG, 2nd Test Rishabh pant takes two stunning catch on day 3, video viral
ऋषभ पंत - फोटो : Screenshot from hotstar

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। दूसरे दिन भारत की पहली पारी में पंत ने पहले तो तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद विकेटकीपिंग में भी दो जबरदस्त कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया। 

IND vs ENG, 2nd Test Rishabh pant takes two stunning catch on day 3, video viral
ऋषभ पंत - फोटो : social media

विकेटकीपिंग को लेकर लगातार आलोचनाओं का सामना कर रहे ऋषभ पंत ने इस बार सभी को चौंकाया। उन्होंने पहले तो इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप का एक हाथ से जबरदस्त कैच पकड़ा और इसके बाद मोईन अली के कैच के लिए भी सुपरमैन बन गए।

IND vs ENG, 2nd Test Rishabh pant takes two stunning catch on day 3, video viral
ऋषभ पंत - फोटो : screenshot from twitter video

दरअसल इंग्लैंड को शुरुआती झटकों के बाद पोप और फोक्स ने मिलकर छठे विकेट के लिए 35 रन जोड़ लिए थे और टीम को उबारने की कोशिश में थे। लेकिन तभी 39वें ओवर में मोहम्मद सिराज अपना पहला ओवर लेकर आए। उन्होंने आते ही लेग साइड में शॉट गेंद फेंकी जिसपर पोप ने धीरे से बल्ला भी लगा दिया और गेंद बाउंड्री की तरफ जाने लगी लेकिन विकेट के पीछे मौजूद पंत ने अपनी बाईं तरफ हवा में छलांग लगाई और एक हाथ से कैच को लपक लिया।    
 

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG, 2nd Test Rishabh pant takes two stunning catch on day 3, video viral
ऋषभ पंत - फोटो : social media

पंत यहीं नहीं रुके और एक बार फिर से कुछ ऐसा ही कमाल 59वें ओवर में किया। इस बार उन्होंने जैक लीच और ओली स्टोन के बीच की साझेदारी को तोड़ने में अहम भूमिका निभाई। विराट कोहली ने अपने प्रमुख गेंदबाज इशांत शर्मा को गेंदबाजी पर लगाया और उन्होंने आखिरी गेंद लीच को डाली, जिसपर लीच ने बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद ऋषभ पंत से दूर हवा में गई लेकिन इस बार भी पहले से तैयार पंत ने अपनी बाईं तरफ हवा में छलांग लगाई और लीच के कैच को लपक लिया। 
 

विज्ञापन
IND vs ENG, 2nd Test Rishabh pant takes two stunning catch on day 3, video viral
ऋषभ पंत - फोटो : twitter@BCCI

बाएं हाथ के 23 वर्षीय बल्लेबाज पंत ने इससे पहले बल्लेबाजी में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने पहली पारी में 65 गेंदों में अपना छठा अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed