IND vs ENG 2nd Test: मार्क वुड ने टीम इंडिया पर तंज कसा, बोले- भारत को स्पिन पिच बनाने से पहले अब सोचना होगा
वुड का कहना है कि कोई भी पिच मिली टीम खेलने को तैयार है। वुड कहते हैं कि भारतीय टीम को यह सोचना होगा कि स्पिनरों की मददगार पिचों के दम पर हमें नहीं घेरा जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वुड का कहना है कि कोई भी पिच मिली टीम खेलने को तैयार है। वुड कहते हैं कि भारतीय टीम को यह सोचना होगा कि स्पिनरों की मददगार पिचों के दम पर हमें नहीं घेरा जा सकता है। अब चीजें बदल गई हैं, हमें स्पिन पिच पर उतारकर परेशान नहीं किया जा सकता है।
इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट में 28 रन से मिली दिल को चुभने वाली हार ने जहां अगले चार टेस्ट मैचों के लिए बेन स्टोक्स की टीम के हौसले बुलंद कर दिए हैं, वहीं भारतीय टीम की वापसी की राह और कठिन हो गई है। पहले टेस्ट में 87 रन की पारी और कुल पांच विकेट लेने वाले रवींद्र जडेजा के साथ 86 रन बनाने वाले केएल राहुल दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। दोनों चोटिल हो गए हैं और उनके स्थान पर चयनकर्ताओं ने मुंबई के सरफराज खान, यूपी के बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार और तमिलनाडु के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को दूसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया है।
सर्जरी के चलते चार माह क्रिकेट से दूर रहे थे राहुल
बीसीसीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जडेजा और राहुल दो फरवरी से विशाखापत्तनम में शुरू होने जा रहे दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे। बोर्ड की मेडिकल टीम दोनों की प्रगति पर नजर रख रही है। बताया जातात है कि जडेजा को पहले टेस्ट में रन लेने के दौरान पैर की मांसपेशियों में चोट लगी है, जबकि राहुल ने दायीं जांघ में दर्द की शिकायत की है। चिंता की बात यह है कि बीते वर्ष मई में आईपीएल के दौरान भी राहुल ने दाईं जांघ में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ा था, जिसके चलते वह चार माह क्रिकेट से दूर रहे थे।
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारत की अपडेटेड टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), आवेश खान, रजत पाटीदार, सरफराज खान, वॉशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार।