फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 2nd Test: James Anderson took dig at Team India, said - India did not know how big target given

IND vs ENG 2nd Test: एंडरसन ने टीम इंडिया पर कसा तंज, बोले- भारत को नहीं पता था, कितना बड़ा लक्ष्य काफी होगा

Sun, 04 Feb 2024 11:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 04 Feb 2024 11:03 PM IST
सार

इंग्लैंड को तीसरे दिन 399 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन दोपहर के सत्र में ऐसा लग रहा था कि उन्हें इससे बड़ा लक्ष्य मिलेगा। इस पर अब एंडरसन का बयान सामने आया है।

विज्ञापन
IND vs ENG 2nd Test: James Anderson took dig at Team India, said - India did not know how big target given
विकेट मिलने के बाद एंडरसन - फोटो : BCCI

विस्तार

इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को रविवार को भारत का बल्लेबाजी करने का तरीका सतर्कता भरा लगा। उन्होंने कहा कि भारत को नहीं पता था कि हमारे लिए कितना बड़ा स्कोर काफी होगा।
विज्ञापन


इंग्लैंड को तीसरे दिन 399 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन दोपहर के सत्र में ऐसा लग रहा था कि उन्हें इससे बड़ा लक्ष्य मिलेगा। एंडरसन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि भारतीय टीम की घबराहट दिख रही थी, जिस तरह से वे बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्हें नहीं पता कि कितने रन काफी होंगे। वे काफी सतर्क थे और यहां तक कि तब तक उनकी बढ़त बड़ी हो गई थी।
विज्ञापन


एंडरसन ने कहा, 'हमने देखा कि रेहान अहमद क्रीज पर जाकर अपने शॉट खेल रहा था। सोमवार को कुछ अलग नहीं होगा। हम वैसा ही खेल खेलेंगे जैसा हम पिछले दो साल से खेल रहे हैं। हम जीतें या हारें, यह मायने नहीं रखता क्योंकि हम काफी प्रतिस्पर्धी हैं और प्रत्येक मैच को जीतना चाहते हैं, लेकिन हम एक निश्चित तरीके से खेलना चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे टेस्ट मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपनी पहली पारी में 396 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 253 रन पर समाप्त हो गई थी। टीम इंडिया को 143 रन की बढ़त मिली थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 255 रन बनाए और कुल 398 रन की हो गई और 399 रन का लक्ष्य दिया। भारत के लिए पहली पारी में जहां यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़ा था, वहीं दूसरी पारी में शुभमन गिल ने शानदार शतक लगाया। जवाब में इंग्लैंड ने एक विकेट पर 67 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed