फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG, 2nd Test, Day 2: India Lead By 249 Runs At Stumps On Day 2 match report

IND vs ENG: रोहित-पंत के बाद अश्विन का जलवा, दूसरे दिन का खेल खत्म, मुट्ठी में मैच

Sun, 14 Feb 2021 05:30 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 14 Feb 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
IND vs ENG, 2nd Test, Day 2: India Lead By 249 Runs At Stumps On Day 2 match report
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : social media

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए हैं। फिलहाल, रोहित शर्मा 25 और चेतेश्वर पुजारा सात रन बनाकर नाबाद थे। दूसरे दिन टीम इंडिया ने पहली पारी में 329 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 161 रन की पारी खेली। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम महज 134 रन पर सिमट गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 195 रन की बढ़त हासिल हुई, जबकि कुल बढ़त 249 रन की हो गई है। रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी में 43 रन देकर पांच विकेट चटकाए। अश्विन के पंजे की बदौलत भारत ने पहली पारी में इंग्लैंड को सस्ते में समेटा।

विज्ञापन


दरअसल, भारत ने सुबह छह विकेट पर 300 रन से आगे खेलना शुरू किया और 29 रन जोड़कर अपने बाकी बचे चारों विकेट गंवाए। ऋषभ पंत 77 गेंदों पर 58 रन बनाकर नाबाद रहे। चेपॉक की पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं है और दूसरे दिन कुल 217 रन बने और इस बीच 15 विकेट गिरे। भारत ने दूसरी पारी में शुभमन गिल (14) का विकेट गंवाया, जिन्होंने जैक लीच की LBW की सफल अपील पर रिव्यू गंवाया लेकिन पहली पारी के शतकवीर रोहित शर्मा (नाबाद 25) ने डीआरएस का सफल उपयोग करके अपना विकेट बचाया। पहली पारी में हाथ में चोट लगने के कारण फील्डिंग नहीं कर पाने वाले चेतेश्वर पुजारा सात रन बनाकर खेल रहे हैं। इशांत के साथ गेंदबाजी का आगाज करने वाले अश्विन ने 29वीं बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट लिए। 

विज्ञापन

इंग्लैंड के बल्लेबाजों के पास उनकी बलखाती गेंदों का कोई जवाब नहीं था। भारत इस बीच केवल डीआरएस के मामले में बैकफुट पर रहा। उसने अपने तीनों रिव्यू गंवाये। बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फॉक्स (नाबाद 42) को छोड़कर इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज भारतीय स्पिनरों को विश्वास के साथ नहीं खेल पाया। उसने लंच से पहले ही 39 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। दूसरे सत्र में भी उसके चार बल्लेबाज पवेलियन पहुंचे जबकि चाय के विश्राम के बाद उसकी पारी सिमटने में देर नहीं लगी। इशांत ने रोरी बर्न्स (शून्य) को आउट करके भारत को पहली सफलता दिलाई। दूसरे सलामी बल्लेबाज डॉम सिब्ले (16) आउट होने वाले अगले बल्लेबाज थे। अश्विन की गेंद पर कप्तान विराट कोहली ने लेग स्लिप में उनका कैच लिया। यहां पर भारत का रिव्यू सही साबित हुआ था। 

पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की जीत के नायक रहे जो रूट (छह) का महत्वपूर्ण विकेट अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे पटेल ने लिया। इंग्लैंड के कप्तान ने टर्न लेती गेंद पर स्वीप करने का प्रयास किया और शॉर्ट फाइन लेग पर अश्विन को आसान कैच थमाया। अश्विन (15 रन देकर दो विकेट) लंच से ठीक पहले डैन लॉरेन्स (नौ) को शार्ट लेग पर शुभमन गिल के हाथों कैच कराया और फिर दूसरे सत्र के शुरू में बेन स्टोक्स (18) को कोण लेती गेंद पर चकमा देकर बोल्ड किया। 

मोहम्मद सिराज ने घरेलू सरजमीं पर अपनी पहली गेंद पर ही ओली पोप (22) का विकेट लेकर फॉक्स के साथ उनकी 35 रन की साझेदारी तोड़ी। पंत अपनी बाईं तरफ डाइव लगाकर उनका शानदार कैच लिया। अश्विन और पटेल के दोबारा आक्रमण पर आने के बाद इंग्लैंड पर फालोऑन का संकट मंडरा दिया था। पटेल के दूसरे स्पैल की पहली गेंद ही मोईन अली (छह) के बल्ले को चूमकर पंत के थाई पैड से टकरागर हवा में उछली जिसे स्लिप में अंजिक्य रहाणे ने बड़ी खूबसूरती में कैच में बदला। अश्विन ने ओली स्टोन (एक) को चाय के विश्राम से ठीक पहले आसान कैच देने के लिये मजबूर किया और स्टुअर्ट ब्रॉड को बोल्ड करके अपना पांचवां विकेट लेने के साथ इंग्लैंड की पारी का अंत किया। 
 

इससे पहले सुबह भारत ने अपने कल के स्कोर में जो 29 रन जोड़े उनमें से 25 रन पंत के बल्ले से निकले। उन्होंने इस बीच दो चौके और दो छक्के लगाए। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टोन ने 47 रन देकर तीन विकेट लिए। ऑफ स्पिनर मोईन (128 रन देकर चार) उसके सबसे सफल गेंदबाज रहे लेकिन उन्होंने काफी रन लुटाए। लीच (78 रन देकर दो) और रूट (23 रन देकर एक) सफलता हासिल करने वाले अन्य गेंदबाज थे। 

भारत ने दिन के दूसरे ओवर में दो विकेट गंवाए जबकि मोईन ने तीन गेंद के अंदर पटेल (पांच) और इशांत (शून्य) को आउट किया। इस मैच में वापसी करने वाले कुलदीप यादव भी खाता नहीं खोल पाए लेकिन उन्होंने 14 गेंदें खेली और पंत के साथ 24 रन जोड़ने में मदद की। इंग्लैंड ने 95.5 ओवरों में एक भी अतिरिक्त रन नहीं दिया। टेस्ट इतिहास में यह इस तरह का केवल चौथा मौका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed