फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 2nd Test Ashwin became the Indian bowler taking the most wickets against England

IND vs ENG: अश्विन ने रचा इतिहास, 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, भारत में पहली बार टेस्ट मैच में हुआ ऐसा

Mon, 05 Feb 2024 05:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: रोहित राज Updated Mon, 05 Feb 2024 05:16 PM IST
सार

अश्विन के पास विशाखापत्तनम में चार विकेट लेकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका था। वह 500 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनके नाम अब 97 टेस्ट में 499 विकेट हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG 2nd Test Ashwin became the Indian bowler taking the most wickets against England
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले को अपने नाम कर लिया है। उसने विशाखापत्तनम में खेले गए मुकाबले को 106 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इंग्लैंड ने हैदराबाद में खेले गए पहले मुकाबले को अपने नाम किया था। भारत के लिए दूसरे टेस्ट में दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कुल तीन विकेट लिए। उन्होंने इस मैच के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।
विज्ञापन


अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में पूर्व स्पिनर भागवत चंद्रशेखर को पीछे छोड़ दिया। अश्विन के इंग्लैंड के खिलाफ 21 टेस्ट में 97 विकेट हो गए हैं। चंद्रशेखर ने 1964 से 1979 के बीच 23 टेस्ट में 95 विकेट झटके थे। इंग्लैंड के बेन डकेट को आउट कर उन्होंने चंद्रशेखर के 45 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अब वह इंग्लिश टीम के खिलाफ 100 विकेट पूरे करने से सिर्फ तीन कदम दूर हैं।
विज्ञापन

IND vs ENG 2nd Test Ashwin became the Indian bowler taking the most wickets against England
अश्विन-बुमराह - फोटो : BCCI
अश्विन टेस्ट में 500 विकेट पूरे करने के करीब
अश्विन के पास विशाखापत्तनम में चार विकेट लेकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका था। वह 500 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनके नाम अब 97 टेस्ट में 499 विकेट हैं। अश्विन को अब 500 विकेट पूरे करने के लिए कम से कम 10 दिन का इंतजार करना होगा। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा।

टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा
टेस्ट इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब कोई गेंदबाज मैच समाप्त होने के बाद 499 विकेट के आंकड़े पर खड़ा हो। इससे पहले ग्लेन मैक्ग्रा के साथ ऐसा हुआ था। वह 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट समाप्त होने के बाद उनके 499 विकेट थे। बाद में उन्होंने 563 विकेट के साथ अपने करियर का समापन किया।

IND vs ENG 2nd Test Ashwin became the Indian bowler taking the most wickets against England
रविचंद्रन अश्विन। - फोटो : BCCI
भारत में टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
भारत और इंग्लैंड की टीमें चारों पारी में ऑलआउट हो गईं। भारत ने पहली पारी में 396 और दूसरी पारी में 255 रन बनाए। वहीं, इंग्लैंड ने पहली पारी में 253 और दूसरी पारी में 292 रन बनाए। भारत में खेले गए टेस्ट मैचों में यह पहली बार हुआ है जब दोनों टीमों ने अपनी दोनों पारियों में 250 से ज्यादा रन बनाए और ऑलआउट हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed