कोविड-19 के बुरे दौर से उबरने के बाद भारत में अब एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है। कल चेन्नई के एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड की टीमें सीरीज के पहले टेस्ट में आमने-सामने होंगी। ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट सीरीज जीत की यादें अभी ताजा हैं लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ चीजें नई होंगी। पहले टेस्ट मैच से पहले टीम मैनेजमेंट और कप्तान कोहली को कई निर्णायक फैसले करने हैं, इसमें सबसे बड़ा सिरदर्द मैनेजमेंट के लिए बुमराह के जोड़ीदार का चयन करना रहेगा।
2 of 5
मोहम्मद सिराज
- फोटो : twitter
पिछले ऑस्ट्रेलियाई दौरे में युवा ब्रिगेड ने उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया था, ऐतिहासिक सीरीज जीत में कई युवा चेहरों ने प्रभावित किया था लेकिन मोहम्मद सिराज ने दौरे पर अलग छाप छोड़ा था। सिर्फ तीन टेस्ट के अनुभव के साथ सिराज ने ब्रिस्बेन टेस्ट में प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में गेंदबाजी विभाग का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने तीन टेस्ट में कुल 13 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने ब्रिस्बेन टेस्ट की दूसरी पारी में पांच विकेट लेकर भारत की जीत में एक अहम भूमिका निभाई। सिराज के शानदार प्रदर्शन की सभी ने तारीफ की और उनकी जमकर प्रशंसा हुई।
अब भारत को इंग्लैंड के साथ कल पहला टेस्ट मैच खेलना है, कप्तान कोहली पिता बनने के बाद वापसी कर रहे हैं, चोट की वजह से ब्रिसबेन टेस्ट से बाहर रहे जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन की भी वापसी हो रही है। हार्दिक पांड्या भी इस सीरीज का हिस्सा हैं, इशांत शर्मा फिट हो चुके हैं और रविंद्र जडेजा के चोटिल होने की वजह से उनकी जगह पर अक्षर पटेल को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया है।
4 of 5
इशांत शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि चेन्नई की घुमावदार और स्पिन की मददगार पिच पर टीम इंडिया शायद कल तीन स्पिनर के साथ मैदान में उतर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो बुमराह के अलावा सिर्फ एक और तेज गेंदबाज की जगह बचेगी, ऐसे में सिराज का चेपॉक टेस्ट में जगह बनाना मुश्किल लग रहा है। उनकी जगह पर 32 वर्षीय अनुभवी इशांत शर्मा को टीम प्रबंधन पहले मौका दे सकती है। वहीं कुलदीप यादव भी दो साल के बाद कोई टेस्ट मैच खेलते दिख सकते हैं।
5 of 5
वाशिंगटन सुंदर
- फोटो : twitter
स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपने पिता के स्वर्गवास के बाद फिर से मैदान पर वापसी कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल वे बतौर बल्लेबाज ही टीम का हिस्सा रहेंगे। चोट की वजह से गेंदबाजी में वे शायद ही कोई योगदान दे पाएं। उन्हें भी पहले टेस्ट मैच में बाहर बैठना पड़ सकता है, उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर या अक्षर पटेल में से किसी एक को शामिल किया जा सकता है।