फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs Bangladesh: Mustafizur Rahman to miss test match against India

भारत में अपने 'होम ग्राउंड' पर नहीं खेल पाएगा बांग्लादेश का यह क्रिकेटर

Fri, 03 Feb 2017 01:07 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Feb 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
Ind vs Bangladesh: Mustafizur Rahman to miss test match against India
क्रिकेट - फोटो : ESPN

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को भारत के खिलाफ 9 फरवरी से हैदराबाद में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। चयनकर्ताओं ने बताया कि मुस्तफिजुर ने सर्जरी के बाद ज्यादा मैच नहीं खेले हैं जिसकी वजह से उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई। 

विज्ञापन


चयनकर्ताओं का मुस्तफिजुर को टीम में शामिल न किया जाने का फैसला चौंकाने वाला है क्योंकि भारत के खिलाफ उनका प्रदर्शन बेहतर रहा है। उनकी जगह टीम में शफीउल इस्लाम को शामिल किया गया है। मुस्तफिजुर के अलावा टीम से बाहर किए गए खिलाड़ियों में नजमल हुसैन, नुरूल हसन और रुबेल हुसैन का नाम शामिल है।
विज्ञापन


मुस्तफिजुर रहमान का टीम में शामिल न होना उनके हैदराबाद के प्रशंसको के लिए निराशाजनक हैं। क्योंकि पिछले आईपीएल सीजन में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद टीम की जीत में बेहतरीन प्रदर्शन से फैन्स का दिल जीत लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




  

ऐसा पहली बार है जब बांग्लादेश टीम टेस्ट मैच खेलने भारत दौरे पर आएगी

Ind vs Bangladesh: Mustafizur Rahman to miss test match against India
बांग्लादेश - फोटो : getty

चयन समीति के अध्यक्ष मिन्हाजुल अबेदिन ने टीम कोच चंदिका हथुरूसिंघा के साथ साझा प्रेस कान्फ्रेंस कर बताया कि 'उनका शरीर मेडिकल तौर पर बिल्कुल फिट है, लेकिन अभी भी उन्हें अपनी स्किलस पर काम करने की जरूरत है।' 

विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास जिन्होंने हाल ही में बांग्लादेश क्रिकेट लीग के पहले राउंड में दोहरा शतक लगाया था उन्हें टीम में शामिल किया गया है। साथ ही मुश्फिकुर रहीम, मोमिनुल हक तथा इमरूल कायस  को भी 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार है जब बांग्लादेश टीम टेस्ट मैच खेलने भारत दौरे पर आएगी। अबतक बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ जीतने भी टेस्ट मैच खेले हैं वह सभी बांग्लादेश की धरती पर ही खेले हैं। 

टीम : मुश्फिकुर रहीम (कप्तान), तमिम इकबाल, शब्बीर रहमान, महमदुल्लाह, शकीब अल हसन, मेहदी हसन, ताइजुल इस्लाम, कमरूल इस्लाम रब्बी, सौम्या सरकार, तस्कीन अहमद, सुभाशीष रॉय, इमरूल कायस, लिटन दास, मोमिनुल हक, शफीउल इस्लाम।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed