फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup IND vs BAN Maharashtra Weather Forecast India vs Bangladesh Pitch Report MCA Stadium

IND vs BAN Weather: बारिश की भेंट चढ़ सकता है भारत-बांग्लादेश मैच; चक्रवात तेज बना मुसीबत

Thu, 19 Oct 2023 08:20 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 19 Oct 2023 08:20 AM IST
सार

Maharashtra Weather Forecast, ODI World Cup IND vs BAN 2023: वनडे विश्व कप 2023 के अभ्यास मैचों के दौरान जमकर बारिश हुई थी, लेकिन लीग स्टेज में सिर्फ एक मैच बारिश से प्रभावित रहा है। हालांकि, भारत-बांग्लादेश मैच को लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
World Cup IND vs BAN Maharashtra Weather Forecast India vs Bangladesh Pitch Report MCA Stadium
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 के 17वें मैच में भारत और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होंगी। पुणे का महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में बारिश खलल डाल सकती है। यह मैच गुरुवार को दोपहर दो बजे से शुरू होना है, लेकिन इस दिन पुणे में बारिश के आसार हैं। मैच शुरु होने से एक दिन पहले ही यहां बारिश हुई है। अरब सागर में एक चक्रवात बनने की संभावना दिख रही है। इसका नाम तेज रखा गया है। इसी चक्रवात की वजह से पुणे का मौसम बदला है।
विज्ञापन


रोहित शर्मा की अगुवाई वाले भारत ने अपने विश्व कप 2023 मैचों में तीन प्रभावशाली जीत दर्ज की हैं। भारत फिलहाल अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। अपने पहले मैच में उसने पांच बार की वर्ल्ड कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया था। दूसरे मैच में अफगानिस्तान को आठ विकेट से हराया और तीसरे मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सात विकेट से हराया, जो विश्व कप मैच में इस टीम के खिलाफ भारत की आठवीं जीत थी।
विज्ञापन


इस बीच, शाकिब अल हसन की अगुवाई वाली बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को छह विकेट से हराकर अपने विश्व कप 2023 अभियान की शुरुआत की। हालांकि, 364 रन के लक्ष्य का पीछा करने में विफल रहने के बाद, यह टीम अपना दूसरा मैच गत चैंपियन इंग्लैंड से हार गई। अपने तीसरे मैच में बेहतर प्रदर्शन के बावजूद बांग्लादेश को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और बांग्लादेश वनडे फॉर्मेट क्रिकेट में 40 बार भिड़ चुके हैं। इनमें से भारत ने 31 जीते हैं, बांग्लादेश ने केवल आठ मैच जीते हैं और एक मैच बिना किसी परिणाम के समाप्त हुआ। हालांकि, बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ पिछले पांच वनडे मैचों में से तीन में जीत हासिल की है। दोनों टीमों का आखिरी मुकाबला एशिया कप 2023 सुपर फोर चरण में था, जहां बांग्लादेश ने छह रन से जीत हासिल की थी। 2022 की तीन मैचों की वनडे सीरीज में बांग्लादेश ने भारत को 2-1 से हराया था।

कैसा है पुणे की पिच का हाल?
महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है। यहां पूरे मैच के दौरान रन बनाना बेहद आसान रहता है। इस पिच में उछाल और गति सामान्य है और आसानी से बड़े शॉट लगाए जा सकते हैं। मैदान भी काफी छोटा है, इससे स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बनते हैं। यहां सबसे बड़ा स्कोर (356/2) भारत ने 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। सबसे कम स्कोर भी भारत ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (232 रन) बनाया था।


कैसा रहेगा मौसम
मौसम की जानकारी देने वाली वेबसाइट वेदर डॉट कॉम के मुताबिक, भारत बनाम बांग्लादेश मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। वर्षा की संभावना एक से चार प्रतिशत है और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हालांकि, चक्रवात तेज का असर होने पर यहां बारिश हो सकती है। बुधवार शाम को भी यहां बारिश हुई। अगर तूफान का असर दिखा तो पूरा मैच भी धुल सकता है और यहां तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed