फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN: 'One will come here', Rishabh Pant made fun of Bangladeshi players, himself set the fielding

IND vs BAN: 'एक इधर आएगा', ऋषभ पंत ने लिए बांग्लादेशी खिलाड़ियों के मजे, खुद सेट की मेहमानों की फील्डिंग

Sat, 21 Sep 2024 02:27 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 21 Sep 2024 02:27 PM IST
सार

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर मैदान पर खिलाड़ियों की चुटकी लेते दिखते हैं। ऐसा ही कुछ 26 वर्षीय खिलाड़ी ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले मुकाबले में किया।

विज्ञापन
IND vs BAN: 'One will come here', Rishabh Pant made fun of Bangladeshi players, himself set the fielding
ऋषभ पंत - फोटो : twitter

विस्तार

बांग्लादेश के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन ऋषभ पंत ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शानदार शतकीय पारी के साथ टेस्ट क्रिकेट में वापसी की। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें मेजबानों की फील्डिंग सेट करते देखा जा रहा है। फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

पंत ने लिए बांग्लादेशी खिलाड़ियों के मजे
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर मैदान पर खिलाड़ियों की चुटकी लेते दिखते हैं। ऐसा ही कुछ 26 वर्षीय खिलाड़ी ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले मुकाबले में किया। उन्हें मेहमानों की फील्डिंग सेट करते देखा गया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें पंत को कहते हुए सुना जा सकता है, "भाई एक इधर मिडविकेट पर आएगा।" पंत ने जिस वक्त फील्डिंग सेट की उस दौरान गिल स्ट्राइक पर मौजूद थे। पंत की इस सलाह पर कमेंटेटर भी हंस पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पंत ने की शानदार वापसी
दिसंबर 2022 में एक गंभीर दुर्घटना में घायल होने के बाद पंत ने अब टेस्ट क्रिकेट में शानदार वापसी की है। उन्होंने शनिवार को 124 गेंदों में करियर का छठा टेस्ट शतक जड़ा। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का सातवां शतक है। इसी के साथ उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली है। वह दिग्गज के साथ संयुक्त रूप से टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। पंत ने 58 पारियों में छह शतक लगाए हैं जबकि धोनी ने 144 पारियों ने छह शतक लगाए। वहीं, ऋद्धिमान साहा इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने तीन शतक लगाए हैं। पंत 128 गेंदों में 109 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस शानदार पारी के दौरान उन्होंने 13 चौके और चार छक्के लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed