फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN : India hit 13 sixes against bangladesh the most they have hit in a T20 World Cup match

IND vs BAN : बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान भारत ने तोड़ा अपना 17 साल पुराना रिकॉर्ड, जड़े इतने छक्के

Sat, 22 Jun 2024 10:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 22 Jun 2024 10:42 PM IST
सार

बांग्लादेश के खिलाफ भारत के लिए उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी की और 27 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। हार्दिक 50 रन बनाकर नाबाद लौटे और उनकी पारी के दम पर ही भारत मजबूत स्कोर खड़ा सका।

विज्ञापन
IND vs BAN : India hit 13 sixes against bangladesh the most they have hit in a T20 World Cup match
भारत बनाम बांग्लादेश लाइव स्कोर - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ सुपर आठ चरण के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 196 रन बनाए। भारत के लिए उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी की और 27 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। हार्दिक 50 रन बनाकर नाबाद लौटे और उनकी पारी के दम पर ही भारत मजबूत स्कोर खड़ा सका। भारत ने इस दौरान पारी में कुल 13 छक्के लगाए और टी20 विश्व कप के एक मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने का अपना रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। 
विज्ञापन

भारत ने बनाया टी20 विश्व कप का अपना तीसरा सर्वोच्च टोटल 
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया और टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 196 रन बनाने में सफल रही। भारत का इस विश्व कप में यह सर्वोच्च टोटल है। भारत ने इस तरह इस टूर्नामेंट के इतिहास का अपना तीसरा सर्वोच्च स्कोर बनाया। टीम का नॉर्थ साउंड स्टेडियम पर टी20 में यह सर्वाधिक स्कोर भी है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा इस साझेदारी को और बड़ी नहीं कर सके और शाकिब अल हसन की गेंद पर आउट हुए। रोहित का विकेट लेने के साथ ही शाकिब टी20 विश्व कप में 50 विकेट पूरे करने वाले पहले गेंदबाज बन गए। लगातार खराब फॉर्म में चल रहे विराट कोहली का बल्ला भी इस मैच में बोला और उन्होंने 24 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली। कोहली हार्दिक के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे, लेकिन अर्धशतक से चूक गए। वहीं, शिवम दुबे ने हार्दिक पांड्या का अच्छा साथ निभाया और 24 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली। एक समय ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम 200 रन का स्कोर पार कर लेगी, लेकिन बांग्लादेश के गेंदबाज कुछ हद तक वापसी करने में सफल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने इंग्लैंड को पछाड़ा
भारतीय टीम ने इस मैच में एक और विशेष उपलब्धि हासिल कर ली है। भारत टी20 विश्व कप में सर्वाधिक बार 180 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली टीम बन गया है। भारत ने इस टूर्नामेंट में अब तक 11 बार 180 से अधिक का स्कोर बनाया। उसने इस मामले में गत चैंपियन इंग्लैंड को पछाड़ा जिन्होंने 10 बार टी20 विश्व कप में 180 से अधिक का स्कोर खड़ा किया है। दक्षिण अफ्रीका नौ बार और पाकिस्तान आठ बार ऐसा कर चुके हैं। 
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ जड़े थे 11 छक्के
भारत ने 17 साल पहले 2007 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में खेले गए मैच में कुल 11 छक्के जड़े थे। यह वही मैच था जिसमे युवराज सिंह ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की छह गेंदों पर लगातार छह छक्के लगाए थे। भारतीय टीम ने अब लंबे समय बाद अपने इस रिकॉर्ड में सुधार किया और बांग्लादेश के खिलाफ कुल 13 छक्के जड़े जो उसका इस वैश्विक टूर्नामेंट में किसी टीम के खिलाफ लगाए सबसे ज्यादा छक्के हैं। भारत के लिए इस मैच में विराट कोहली, शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने तीन-तीन छक्के जड़े, जबकि ऋषभ पंत ने दो और रोहित शर्मा तथा सूर्यकुमार यादव ने एक-एक छक्का लगाया। 

टी20 विश्व कप में भारत के एक पारी में सर्वाधिक छक्के
छक्के बनाम वर्ष
13 बांग्लादेश 2024
11 इंग्लैंड 2007
10 ऑस्ट्रेलिया 2007
10 अफगानिस्तान 2021

मौजूदा विश्व कप में भारत के लिए सूर्यकुमार ने लगाए हैं सर्वाधिक छक्के
भारत के लिए मौजूदा टी20 विश्व कप में सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं। सूर्यकुमार अब तक छह छक्के लगा चुके हैं। उनके बाद कप्तान रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या का नंबर आता है जिन्होंने पांच-पांच छक्के लगाए हैं। वहीं, विराट कोहली अब तक इस टूर्नामेंट में चार छक्के लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed