फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN: Before Kanpur Test, pitch curator gave information about Green Park pitch, know what he said

IND vs BAN: कानपुर टेस्ट से पहले पिच क्यूरेटर ने दिया बड़ा बयान, ग्रीन पार्क की पिच को लेकर दी अहम जानकारी

Wed, 25 Sep 2024 10:48 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 25 Sep 2024 10:48 PM IST
सार

भारत ने कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 23 टेस्ट खेले हैं। इस मैदान पर पहला टेस्ट 1952 में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। उस मैच में इंग्लिश टीम ने आठ विकेट से जीत हासिल की थी।

विज्ञापन
IND vs BAN: Before Kanpur Test, pitch curator gave information about Green Park pitch, know what he said
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : Screen Grab

विस्तार

भारत और बांग्लादेश के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाना है। इसके लिए दोनों टीमें ग्रीन पार्क स्टेडियम पहुंच चुकी हैं। मैच से पहले पिच क्यूरेटर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि यहां की पिच आदर्श होगी जो पहले दो सत्र में तेज गेंदबाजों और आखिरी तीन दिनों में स्पिनरों की मदद करेगी।
विज्ञापन

IND vs BAN: Before Kanpur Test, pitch curator gave information about Green Park pitch, know what he said
भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट - फोटो : BCCI
भारत की नजर क्लीन स्वीप पर
दूसरा मुकाबला शुक्रवार से शुरू होगा। इस मैच में भारतीय टीम मेहमानों के खिलाफ क्लीन स्वीप का लक्ष्य लेकर उतरेगी। बता दें कि, हाल ही में रोहित शर्मा की सेना ने बांग्लादेश को चेन्नई टेस्ट में 280 रनों से मात दी थी। इसी के साथ भारत इस सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है। अब टीम की नजर दूसरे टेस्ट पर है। भारतीय खिलाड़ी कानपुर पहुंच चुके हैं और मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs BAN: Before Kanpur Test, pitch curator gave information about Green Park pitch, know what he said
भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट - फोटो : BCCI
पिच क्यूरेटर ने दी अहम जानकारी
इस मैच से पहले बुधवार को पिच क्यूरेटर शिव कुमार ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात की। उन्होंने ग्रीन पार्क की पिच को लेकर कहा कि यह सभी के लिए उपयोगी होगी। क्यूरेटर ने कहा- इसमें चेन्नई में हुए मैच जैसा अहसास होगा। इसमें सभी के लिए कुछ न कुछ होगा। पहले दो सत्रों में उछाल मिलेगा और पहले दो दिनों में बल्लेबाजी के लिए यह काफी अच्छा रहेगा। फिर आखिरी तीन दिनों में स्पिनरों की भूमिका अहम होगी।
विज्ञापन

IND vs BAN: Before Kanpur Test, pitch curator gave information about Green Park pitch, know what he said
अश्विन - फोटो : BCCI
कहां से मंगाई गई मिट्टी?
हमेशा की तरह ग्रीन पार्क की पिच के लिए काली मिट्टी उन्नाव के पास गांव से मंगाई गई है। इस मिट्टी की पिच पारंपरिक रूप से स्पिनरों के लिए मददगार रहती हैं जबकि लाल मिट्ट की पिच तेज गेंदबाजों के मुफीद होती हैं। दूसरे टेस्ट के लिए जिस तरह की पिच तैयार की गई है उससे धीमे रहने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के एक अधिकारी ने कहा- हम इस मिट्टी का जांच भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान से करवाते हैं। यह एक विशेष मिट्टी है जो काली मिट्टी गांव के एक तालाब के पास पाई जाती है। हम वर्षों से गांव से काली मिट्टी लाते रहे हैं। 

IND vs BAN: Before Kanpur Test, pitch curator gave information about Green Park pitch, know what he said
अश्विन - फोटो : BCCI
कानपुर में टेस्ट में भारत का रिकॉर्ड
भारत ने कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 23 टेस्ट खेले हैं। इस मैदान पर पहला टेस्ट 1952 में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। उस मैच में इंग्लिश टीम ने आठ विकेट से जीत हासिल की थी। भारत ने 23 में से सात टेस्ट में जीत दर्ज की है, जबकि तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 13 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। भारत कानपुर में 51 साल से कोई टेस्ट नहीं हारा है। पिछली बार उसे 1983 में वेस्टइंडीज ने पारी और 83 रन से हराया था। वहीं, इस मैदान पर पिछला टेस्ट 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया था। यह मुकाबला ड्रॉ रहा था।

 

IND vs BAN: Before Kanpur Test, pitch curator gave information about Green Park pitch, know what he said
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : Twitter
दोनों देशों की टीमें
भारतीय टीम-
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, विकेटकीपर ऋषभ पंत, विकेटकीपर ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, रविंद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल।

बांग्लादेश की टीम- नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), महमुदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शदमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास, मेहंदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, सैयद खालिद अहमद और जाकिर अली अनिक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed