{"_id":"63628c9776986a1ed96d449a","slug":"ind-vs-ban-athiya-shetty-spotted-with-dhanashree-devisha-shetty-in-adelaide-kl-rahul-t20-world-cup-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: एडिलेड में धनश्री-देविशा के साथ नजर आईं अथिया शेट्टी, केएल राहुल के लिए शेयर की स्टोरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: एडिलेड में धनश्री-देविशा के साथ नजर आईं अथिया शेट्टी, केएल राहुल के लिए शेयर की स्टोरी
Wed, 02 Nov 2022 09:12 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 02 Nov 2022 09:12 PM IST
सार
एडिलेड में खेले गए इस अहम मुकाबले में ग्लैमर का भी तड़का लगा। इस मैच को देखने के लिए केएल राहुल की गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी भी पहुंची थीं। इसके अलावा युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री और सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी भी स्टेडियम में मौजूद रहीं।
विज्ञापन
बाएं से- देविशा, अथिया और धनश्री
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने सुपर-12 राउंड के मुकाबले में बांग्लादेश को पांच रन से हरा दिया। एडिलेड में खेले गए इस मुकाबले में विराट कोहली और केएल राहुल की शानदार बल्लेबाजी के बाद बारिश की मदद से टीम इंडिया ने जीत हासिल की। इस जीत से भारत के सेमीफाइनल की राह आसान हो गई है। अब भारतीय टीम छह नवंबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच खेलेगी।
विज्ञापन
अथिया ने केएल राहुल के लिए स्टोरी भी लगाई है
- फोटो : सोशल मीडिया
एडिलेड में खेले गए इस अहम मुकाबले में ग्लैमर का भी तड़का लगा। इस मैच को देखने के लिए केएल राहुल की गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी भी पहुंची थीं। इसके अलावा युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री और सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी भी स्टेडियम में मौजूद रहीं। धनश्री ने स्टेडियम की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा धनश्री ने स्टोरी में एडिलेड में बारिश और ठंड का वीडियो भी शेयर किया है। अथिया ने भी धनश्री की स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बतौर स्टोरी शेयर किया। साथ ही उन्होंने केएल राहुल को टैग कर एडिलेड ओवल स्टेडियम की तस्वीर भी शेयर की है। राहुल ने आज के मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने 32 गेंदों में 50 रन बनाए। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 21वां अर्धशतक रहा। धनश्री ने भारत की जीत के बाद स्टेडियम के माहौल का भी वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।
राहुल ने अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 156.25 का रहा। उन्होंने विराट कोहली के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 67 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। राहुल के आउट होने के बाद सूर्यकुमार ने कोहली के साथ मिलकर टीम इंडिया को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। सूर्यकुमार 16 गेंदों में चार चौके की मदद से 30 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर आउट हुए।
वहीं, विराट कोहली 44 गेंदों में 64 रन बनाकर नाबाद रहे। इस पारी में उन्होंने आठ चौके और एक छक्का लगाया। भारत ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 184 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने एक वक्त सात ओवर में बिना विकेट गंवाए 66 रन बना लिए थे। इसके बाद बारिश की वजह से करीब एक घंटा मुकाबला रुका रहा। दोबारा जब मैच चालू हुआ तो बांग्लादेश को 16 ओवर में 151 रन का संशोधित लक्ष्य मिला।
यानी नौ ओवर में बांग्लादेश को जीत के लिए बाकी बचे 85 रन बनाने थे। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और बांग्लादेश को रन चेज नहीं करने दिया। केएल राहुल के शानदार थ्रो की बदौलत भारत ने लिटन दास को पवेलियन भेजा और यहीं से मैच पलट गया। राहुल के प्रदर्शन से अथिया शेट्टी काफी खुश नजर आईं और उन्होंने स्टोरी भी लगाई। बांग्लादेश की टीम 16 ओवर में छह विकेट गंवाकर 145 रन ही बना सकी। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट लिए।