{"_id":"63a8824f3b97da741f7d1f54","slug":"ind-vs-ban-2nd-test-virender-sehwag-calls-ravichandran-ashwin-scientist-after-bangladesh-win","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: भारत को हार के मुंह से खींच लाने वाले अश्विन को सहवाग ने बताया 'साइंटिस्ट', देखें मजेदार पोस्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: भारत को हार के मुंह से खींच लाने वाले अश्विन को सहवाग ने बताया 'साइंटिस्ट', देखें मजेदार पोस्ट
Sun, 25 Dec 2022 10:33 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 25 Dec 2022 10:33 PM IST
सार
यह पहली बार नहीं है जब अश्विन ने किसी बल्लेबाज का साथ निभाया और भारत को मैच में बचाया या जिताया हो। इससे पहले 2020/21 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी टेस्ट में अश्विन ने हनुमा विहारी के साथ मिलकर एक पूरे सेशन में बैटिंग की थी और विकेट नहीं गिरने दिया था।
विज्ञापन
अश्विन और सहवाग
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रविचंद्रन अश्विन और श्रेयस अय्यर ने रविवार को मीरपुर में भारत को हार के मुंह से निकाला और जीत दिलाई। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी 2-0 से अपने नाम कर ली। 145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक वक्त भारत ने 74 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद अय्यर और अश्विन ने आठवें विकेट के लिए नाबाद 71 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन
Trending Videos
यह पहली बार नहीं है जब अश्विन ने किसी बल्लेबाज का साथ निभाया और भारत को मैच में बचाया या जिताया हो। इससे पहले 2020/21 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी टेस्ट में अश्विन ने हनुमा विहारी के साथ मिलकर एक पूरे सेशन में बैटिंग की थी और विकेट नहीं गिरने दिया था। भारत ने सिडनी टेस्ट ड्रॉ कराया था। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ जब भारत को एक गेंद पर दो रन की जरूरत थी, तो अश्विन ने सूझबूझ दिखाते हुए गेंद को वाइड जाने दिया था। फिर आखिरी गेंद पर एक रन लेकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब बांग्लादेश के खिलाफ जीत दिलाने के बाद भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने अश्विन को साइंटिस्ट बताया है। उन्होंने एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा- साइंटिस्ट ने यह जीत दिलाई। किसी तरह भारत को जीत मिला। अश्विन की शानदार पारी और श्रेयस अय्यर के साथ शानदार साझेदारी की वजह से टीम इंडिया जीती।
The scientist did it. Somehow got this one. Brilliant innings from Ashwin and wonderful partnership with Shreyas Iyer. pic.twitter.com/TGBn29M7Cg
— Virender Sehwag (@virendersehwag) December 25, 2022
भारत को मैच और टेस्ट सीरीज को 2-0 से जीतने के लिए सिर्फ 145 की आवश्यकता थी, लेकिन भारत के शीर्ष क्रम ने बांग्लादेश के ऑफ स्पिनर मेहदी हसन मिराज के आगे घुटने टेक दिए थे। हालांकि, अश्विन (नाबाद 42) और अय्यर (29) ने आठवें विकेट के लिए 71 रन जोड़े और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के नजरिये से महत्वपूर्ण इस मैच में जीत दिलाई। अश्विन को उनकी शानदार गेंदबाजी और फिर मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, चेतेश्वर पुजारा को प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड दिया गया।