IND Inning
177/5 (15.5 ov)
Target: 226
Shreyas Iyer 33(20)*
Naman Dhir 2 (2)
IND need 49 runs in 25 remaining balls
{"_id":"63a81a3113562863df3dd9c1","slug":"ind-vs-ban-2nd-test-ashwin-memorable-winning-runs-against-bangladesh-after-pakistan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN Test: पड़ोसियों पर भारी रविचंद्रन अश्विन, पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश के खिलाफ लूट ली महफिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN Test: पड़ोसियों पर भारी रविचंद्रन अश्विन, पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश के खिलाफ लूट ली महफिल
Sun, 25 Dec 2022 03:08 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 25 Dec 2022 03:08 PM IST
सार
अश्विन और अय्यर की पारी की बदौलत टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हार से बच गई। शाकिब अल हसन और मेहदी हसन मिराज ने मिलकर टीम इंडिया को हार के करीब पहुंचा दिया था, लेकिन अश्विन और अय्यर ने ऐसा नहीं होने दिया।
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश को तीन विकेट से हरा दिया। उसने ढाका में मैच के चौथे दिन रविवार (25 दिसंबर) को 145 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया। एक समय टीम इंडिया 74 रन पर सात विकेट गंवाकर फंसी हुई थी। यहां से श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने मिलकर टीम को जीत दिला दी। अश्विन ने मैच में विजयी रन बनाया।
अश्विन और अय्यर की पारी की बदौलत टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हार से बच गई। शाकिब अल हसन और मेहदी हसन मिराज ने मिलकर टीम इंडिया को हार के करीब पहुंचा दिया था, लेकिन अश्विन और अय्यर ने ऐसा नहीं होने दिया। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की। अश्विन एक बार फिर से टीम इंडिया के लिए संकटमोचक साबित हुए। उन्होंने 62 गेंद की पारी में नाबाद 42 रन बनाए। इस दौरान चार चौके और एक छक्के लगाए।

Trending Videos
अश्विन ने पाकिस्तान के खिलाफ भी बनाया था निर्णायक रन
जैसे ही बांग्लादेश के खिलाफ अश्विन ने विजयी रन लिया, लोगों को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में खेला गया मैच याद आ गया। उस मुकाबले में भी अश्विन ने यादगार एक रन बनाया था। उनका वह निर्णायक शॉट भारतीय फैंस को लंबे समय तक याद रहेगा। अश्विन ने पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश के खिलाफ मैच फिनिश कर फैंस का दिल जीत लिया।
दूसरे टेस्ट में क्या-क्या हुआ?
इस मैच में बांग्लादेश ने पहली पारी में 227 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 314 रन बनाए। दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम 231 रन बना पाई और भारत के सामने 145 रन का लक्ष्य रखा है। इसके जवाब में भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 45 रन बना लिए थे। चौथे दिन टीम इंडिया ने तीन और गंवाए। उसने सात विकेट पर 145 रन बनाकर मैच को जीत लिया।

View this post on Instagram

भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराकर एशिया में लगातार 18वीं सीरीज अपने नाम की है। उसे पिछली हार अपने ही घरेलू मैदान पर 2012-23 में इंग्लैंड के खिलाफ मिली थी। तब टीम इंडिया चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से हारी थी। उसके बाद से भारत अपने घरेलू मैदान पर 15 सीरीज जीता। वहीं, श्रीलंका में दो और बांग्लादेश में एक बार सीरीज में जीत मिली।