फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs Ban 1st Test Day 2 Highlights: India vs Bangladesh Today Test Match Scorecard Result News Updates in Hi

IND vs BAN 1st Test Day 2 Highlights: बांग्लादेश का स्कोर 133/8, फॉलोऑन का खतरा, भारत के पास 271 रन की बढ़त

Thu, 15 Dec 2022 05:50 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटग्राम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटग्राम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 15 Dec 2022 05:50 PM IST
सार

भारत के 404 रन के जवाब में बांग्लादेश ने 133 रन बनाने में आठ विकेट गंवा दिए हैं और मेजबान टीम पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। मैच के दूसरे दिन कुलदीप यादव और सिराज ने गेंद के साथ कमाल किया। 
 

विज्ञापन
Ind vs Ban 1st Test Day 2 Highlights: India vs Bangladesh Today Test Match Scorecard Result News Updates in Hi
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे दिन भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया। पहले रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर टीम इंडिया का स्कोर 400 के पार पहुंचाया। इसके बाद सिराज और कुलदीप ने मिलकर सात विकेट निकाले। 133 रन बनाने में बांग्लादेश ने आठ विकेट गंवा दिए हैं और इस टीम पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। मैच में तीन दिन का खेल बचा हुआ है। पहली पारी में 404 रन बनाने वाले भारत के पास फिलहाल 271 रन की बढ़त है। भारत को मैच जीतने के लिए 12 विकेट हासिल करने है और जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी भी करनी पड़ सकती है। 
विज्ञापन


मैच में दूसरे दिन क्या हुआ?
दूसरे दिन भारत ने 278/6 के स्कोर से अपनी पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन श्रेयस अय्यर जल्द ही आउट हो गए। पहले दिन उन्हें दो जीवनदान मिले थे और दूसरे दिन भी उन्हें एक जीवनदान मिला, लेकिन अय्यर अपना शतक नहीं पूरा कर सके। उन्होंने 86 रन बनाए। इसके बाद कुलदीप यादव और अश्विन ने आठवें विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी कर भारत का स्कोर 385 रन तक पहुंचा दिया। अश्विन 58 और कुलदीप 40 रन बनाकर आउट हुए। अंत में उमेश ने दो छक्कों की मदद से भारत ने पहली पारी में 404 रन का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन


बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने चार-चार विकेट लिए। खालेद अहमद और इबादत हसन के नाम एक सफलता लगी।



बांग्लादेश की पारी की पहली गेंद में ही सिराज ने नजमुल हसन शान्तो को पवेलियन भेज दिया। चौथे ओवर में उमेश ने यासिर अली को बोल्ड किया। यहीं से बांग्लादेश की पारी पटरी से उतर गई। सिराज ने कुल तीन विकेट लिए और बांग्लादेश के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया। इसके बाद कुलदीप यादव ने अपना स्पिन का जलवा दिखाया। उन्होंने छह ओवर के अंतराल में चार विकेट लेकर बांग्लादेश के मध्यक्रम को झकझोर कर रख दिया। 

बांग्लादेश की टीम पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। मुश्फिकुर रहीम अब तक टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 28 रन की पारी खेली। लिटन दास ने 24 और जाकिर हसन ने 20 रन बनाए। नुरुल हसन 16 रन बनाकर आउट हुए। वनडे सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी करने वाले मेहदी हसन 16 और इबादत हुसैन 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस जोड़ी पर बांग्लादेश को फॉलोऑन से बचाने की जिम्मेदारी होगी।


मैच में पहले दिन क्या हुआ?
भारतीय कप्तान लोकेश राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उन्होंने गिल के साथ मिलकर अच्छी शुरुआत दी। हालांकि, गिल 20 रन बनाकर आउट हो गए। इस समय टीम का स्कोर 41 रन था। गिल के पवेलियन लौटते ही कप्तान राहुल और विराट कोहली भी आउट हो गए। 48 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम मुश्किल में थी। इसके बाद पंत और पुजारा ने भारतीय पारी को संभाला दोनों ने चौथे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की। इसके बाद पंत भी 46 रन बनाकर आउट हो गए। 

पुजारा ने श्रेयस के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी की और अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। हालांकि, पुजारा दिन के अंत में शतक बनाने से ठीक पहले आउट हो गए। उन्होंने 90 रन की पारी खेली। इसके बाद अक्षर ने श्रेयस के साथ मिलकर 19 रन जोड़े, लेकिन दिन की आखिरी गेंद पर वह भी आउट हो गए। 

पहले दिन बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम ने तीन विकेट लिए। वहीं, मेहदी हसन मिराज को दो विकेट मिले। खालेद अहमद के नाम एक सफलता लगी। इबादत हसन ने भी श्रेयस अय्यर को आउट कर दिया था, लेकिन बेल्स नहीं गिरीं और श्रेयस नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed