फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS World Cup Final travis head calls rohit sharma an unluckiest man

IND vs AUS Final: 'दुनिया के सबसे बदकिस्मत कप्तान', ट्रेविस हेड ने कप्तान रोहित शर्मा को लेकर क्यों कहा ऐसा?

Mon, 20 Nov 2023 01:57 PM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 20 Nov 2023 01:57 PM IST
सार

वर्ल्ड कप जीतने के बाद ट्रेविस हेड ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को बदकिस्मत कप्तान कह दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को एक अच्छी शुरुआत दी थी। 

विज्ञापन
IND vs AUS World Cup Final travis head calls rohit sharma an unluckiest man
Travis Head, Rohit Sharma - फोटो : Social Media

विस्तार

वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम छठी बार वनडे विश्व कप जीतने में कामयाब रही। इस जीत में उनके सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड का महत्वपपूर्ण योगदान रहा। हेड ने शतक लगाते हुए 120 गेंदों में 137 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और चार छक्के भी लगाए। वर्ल्ड कप के फाइनल में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में रिकी पोंटिंग और एडम गिलक्रिस्ट के बाद तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं। वर्ल्ड कप जीतने के बाद हेड ने रोहित शर्मा को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी।
विज्ञापन


हेड ने रोहित को बताया बदकिस्मत
वर्ल्ड कप जीतने के बाद ट्रेविस हेड ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को बदकिस्मत कप्तान कह दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को एक अच्छी शुरुआत दी। उन्होंने चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 31 गेंदों में 47 रन की पारी खेली। भारतीय पारी के 9.4 ओवर में ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर ट्रेविस हेड को कैच थमा बैठे। रोहित के आउट होते ही स्टेडियम में सन्नाटा छा गया। इसे देखकर पता चल सकता है कि रोहित का विकेट टीम इंडिया के लिए कितना महत्वपूर्ण था। 
विज्ञापन


पोस्ट मैच सेरेमनी में ट्रेविस हेड ने रोहित के लिए कहा, 'वह अभी दुनिया का सबसे बदकिस्मत कप्तान है। फील्डिंग में मैंने कड़ी मेहनत की। मैं शतक बनाने को लेकर सोच भी नहीं सकता था। उस पर टिके रहने को लेकर भी नहीं सोच सकता था। उस कैच को पकड़ना बहुत आसान था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 241 रनों पर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया को मालूम ता कि मैच जीतने के लिए उन्हें पावरप्ले में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने होंगे। हेड ने इसकी जिम्मेदारी संभाली और पहले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह की दो गेंदों पर दो चौके लगा दिए। हालांकि, टीम इंडिया ने मैच में वापसी करने की कोशिश की। मोहम्मद शमी ने डेविड वॉर्नर को पवेलियन का रास्ता दिखाया तो बुमराह ने मिशेल मार्श और स्टीव स्मिथ का विकेट लिया। हालांकि, इसके बाद हेड ने मार्नश लाबुशेन के साथ मिलकर पारी को संभाला और ऑस्ट्रेलिया को जीत की तरफ धकेल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed