{"_id":"63fa3a6a19561012c20d8df3","slug":"ind-vs-aus-why-did-you-finish-the-test-match-in-three-days-ashwin-gave-this-answer-to-a-fan-question-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: आपने तीन दिन में ही टेस्ट मैच क्यों खत्म कर दिया? फैन के सवाल पर अश्विन ने दिया मजेदार जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: आपने तीन दिन में ही टेस्ट मैच क्यों खत्म कर दिया? फैन के सवाल पर अश्विन ने दिया मजेदार जवाब
Sat, 25 Feb 2023 10:12 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 25 Feb 2023 10:12 PM IST
सार
भारत ने नागपुर और दिल्ली टेस्ट में जीत हासिल की। दोनों मुकाबले तीन-तीन दिन में समाप्त हो गए। दोनों टेस्ट में मिली जीत में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में एक मार्च से खेला जाएगा। भारत ने नागपुर और दिल्ली टेस्ट में जीत हासिल की। दोनों मुकाबले तीन-तीन दिन में समाप्त हो गए। दोनों टेस्ट में मिली जीत में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने अहम भूमिका निभाई। दूसरे टेस्ट के बाद अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक खुलासा किया।
अश्विन ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर बताया कि दिल्ली टेस्ट के बाद फ्लाइट में उनकी बात एक क्रिकेट फैन से हुई। उस फैन ने अश्विन ने से पूछा कि आपने दोनों टेस्ट तीन दिन में क्यों खत्म कर दिए? इस पर भारतीय गेंदबाज ने विस्तार से जवाब दिया। उन्होंने कहा, ''सर, ऐसी बात है कि चीजें बदल गई हैं। अब क्रिकेटरों की मानसिकता पहले जैसी नहीं रही। खिलाड़ी तेजी से रन बनाना चाहते हैं।"
'पीढ़ियों की तुलना नहीं हो सकती'
अश्विन ने आगे बताया, ''आज के समय में खिलाड़ी समय लेकर रन नहीं बनाना चाहते हैं। हालांकि, सिर्फ इसी कारण से हमें खेलने के तरीकों की तुलना नहीं करनी चाहिए। कभी भी पीढ़ियों की तुलना नहीं हो सकती। ऐसा करना भी नहीं चाहिए। ये दोनों टेस्ट मैच तीन-तीन दिन में समाप्त नहीं होने चाहिए थे।'' भारत ने नागपुर में पहला टेस्ट पारी और 132 रन से जीता था। वहीं, दूसरे मुकाबले में उसने छह विकेट से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल पर भारत की नजर
अश्विन और जडेजा की जोड़ी अगर इंदौर में चल गई तो टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगी। दिल्ली टेस्ट में हार के बाद भी ऑस्ट्रेलिया पहले पायदान पर है। वहीं, भारत दूसरे स्थान पर कायम है। ऑस्ट्रेलिया 66.67 प्रतिशत अंक हैं। वहीं, भारत के 64.06 प्रतिशत अंक हो गए हैं। नागपुर टेस्ट में जीत के बाद भारत के 61.67 प्रतिशत अंक थे। श्रीलंका (53.33) इस मामले में अभी तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका (48.72) चौथे और इंग्लैंड (46.97) पांचवें पायदान पर हैं।