फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs aus: Who reacts what to Australias 4th ODI win

INDvAUS: विराट कोहली ने टीम इंडिया की हार का ठीकरा इन पर फोड़ा

Fri, 29 Sep 2017 01:22 PM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
amarujala.com-presented by: मुकेश झा Updated Fri, 29 Sep 2017 01:22 PM IST
विज्ञापन
Ind vs aus: Who reacts what to Australias  4th ODI win
विराट कोहली - फोटो : SELF

टीम इंडिया को गुरुवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए चौथे वन-डे में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 21 रन की शिकस्त झेलना पड़ी। बता दें कि चौथे वन-डे में मेजमान टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 334 रन बनाए। जिसके जवाब में भारतीय टीम 50 ओवर में 8 विकेट पर 313 रन ही बना पाई। आस्ट्रेलिया की तरफ से डेविड वार्नर ने 124 और आरोन फिंच ने 94 रन की शानदार पारी खेली।

विज्ञापन


वहीं, टीम इंडिया की तरफ से ओपनर अजिंक्य रहाणे ने 66 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 53 रन बनाए। जबकि रोहित शर्मा ने  65  रन बनाए। दोनों के बीच 106 रन की शतकीय साझेदारी हुई। भारत की तरफ से उमेश यादव ने 4 विकेट लिए। फिलहाल पांच वन-डे मैचों की सीरीज में भारत  3-1 से आगे है।
विज्ञापन


पढ़ेंः- टीम इंडिया को चौथे वन-डे में हार पड़ी महंगी, आईसीसी वन-डे रैंकिंग में हुआ बड़ा नुकसान

बेंगलुरू वन-डे को लेकर इन लोगों की ये प्रतिक्रिया रहीः-

मैच के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो ऑस्ट्रेलियाई पारी में जब 30 ओवर का खेल हुआ था तब उनकी स्थिति बेहद मजबूत थी। मुझे लगा कि उन्हें 350 रन के स्कोर के अंदर रोकना सही होगा। हमारे गेंदबाजों ने इसे साबित भी किया। हम अपने मौकों को भुनाने की फिराक में थे। मैच जीत सकते थे। कुछ लोगों का दिन अच्छा नहीं होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, बहरहाल, उमेश यादव और मोहम्मद शमी ने अच्छी गेंदबाजी की। स्पिनर्स का दिन अच्छा नहीं रहा। ऑस्ट्रेलिया ने वाकई शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अच्छा खेल दिखाया और मैच पर पकड़ बनाए रखी।'

अपनी टीम के प्रदर्शन के बारे में विराट ने कहा, 'हमने कोई खराब प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन उन्होंने ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया। तेज गेंदबाजों के लिए बेंगलुरु की पिच पर एक ही विकल्प था कि वो गेंद की गति को कम करें। ऐसा लग रहा था कि मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे पिच खराब होती जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और हम सभी आश्चर्य में पड़ गए।'

टीम की हार का जिम्मेदार कौन है? इसे विराट ने नजरअंदाज करते हुए संकेत दिया कि अहम मौकों पर चूकने से टीम इंडिया की हार हुई न कि किसी खिलाड़ी की वजह से।'

वार्नर और स्मिथ ने जीत के बाद दिए बड़े बयान

Ind vs aus: Who reacts what to Australias  4th ODI win
स् - फोटो : icc
वहीं ऑस्ट्रेलिया की जीत से उत्साहित कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा, 'पहली जीत हासिल करके खुशी हो रही है। वार्नर और फिंच ने शानदार बल्लेबाजी की, जिसकी वजह से हम बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब हुए। हालांकि, हमने बीच में कुछ विकेट जरुर गंवाए। फिर हैंड्सकोंब ने अंत में तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को 330 रन के पार लगाया।'

स्मिथ ने आगे कहा, 'टीम इंडिया को इस लक्ष्य को हासिल करने से रोकने से अच्छा महसूस हो रहा है। नई गेंद से हमारे गेंदबाजों की दिशा थोड़ी भटकती हुई नजर आई, लेकिन फिर हम ट्रैक पर लौट आए।'

ओपनर डेविड वार्नर की पारी की तारीफ करते हुए स्मिथ ने कहा, 'उनको बल्लेबाजी करते देखना बेहद शानदार अनुभव होता है। पिछले दो वर्षों से वन-डे में वार्नर शानदार फॉर्म में हैं और बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।'

अपने करियर के 100वें वन-डे में शतक जमाकर मैन ऑफ द मैच बने डेविड वार्नर ने कहा, 'जीतकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। जीतकर हमारे चेहरों पर मुस्कान लौटी। भारत में आकर वन-डे में अच्छे प्रदर्शन करने की आदत हो चुकी है। इसमें अच्छा महसूस होता है। हमने सकारात्मक रहने की ठान रखी थी और ऐसा करने में कामयाब रहे। जीत से आपको लय मिलती है। जिस तरह आज टीम ने खेला वो शानदार है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed